खेत में Amrapali को देख Nirahua हुए बेकाबू, खुलेआम एक्ट्रेस को किया जमकर KISS, नजारा देख मचा बवाल

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग और अपनी आवाज से करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) हमेशा ही किसी न किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं। निरहुआ को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है।

निरहुआ और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। ये दोनों जब भी एक साथ नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। दोनों ने भोजपुरी इंडस्टी को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। इनकी हॉट केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा देती है।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने मचाई सनसनी 

यदि आप भी निरहुआ और आम्रपाली दुबे के चाहने वाले में से एक हैं, तो आज हम आपके लिए एक बेहद ही रोमांटिक गाना लेकर आये हैं। साल 2019 में रिलीज सुपरहिट भोजपुरी फिल्‍म ‘जय वीरू’ सुपरहिट साबित हुई थे। सुब्‍बाराव गोसांगी के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने आग लगी दी थी। फिल्‍म पारिवारिक तो थी ही, लेकिन फिल्म में कई ऐसे गाने में जो दिल में बस गए हैं।

गाना ‘अंजोर करे इंडिया में’ हुआ वायरल 

मूवी का एक रोमांटक गाना ‘अंजोर करे इंडिया में’, जिसे निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया है एक बार फिर से सोशल मीडिया पर धमाल मचाता हुआ दिख रहा है। इस गाने को यूट्यूब चैनल ‘वर्ल्‍डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी’ पर उपलोड किया गया है, जहां आप इसे देख सकते हैं।

करीब 3 लाख से पार पहुंचे व्यूज 

इस गाने को अभी तक करीब 3 लाख से अध‍िक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा लगातार बढ़ता हुआ ही चला जा रहा है। भोजपुरी सॉन्ग ‘अंजोर करे इंडिया में’ को रिनी चंद्रा, आलोक सिंह, प्रियंका सिंह और धनंजय मिश्रा ने एक साथ मिलकर आवाज दी है, जबकि गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं।

वहीं, म्‍यूजिक डायरेक्‍टर धनंजय सिंह ने इस गाने को कम्‍पोज करते हुए मिठास घोला है। गाने के वीडियो में देखा जा सकता है कि निरहुआ और आम्रपाली खुलेआम खेत में अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आ रहे हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App