Nirahua – Amrapali Dubey Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की जोड़ी सबसे ज्यादा मशहूर है। दोनों की जोड़ी जब भी पर्दे पर एक साथ नजर आती है तो बवाल मच जाता है। दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है। दोनों ने एक साथ मिलकर भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं वो भी सब सुपरहिट।
इसी कड़ी में इनकी फिल्म निरहुआ रिक्शावाला 2 (nirahua rikshawala 2) का गाना ‘मुंह पे अटक जाता’ (muhe pe atak jata) पिछले कुछ दिनों लगातार ट्रेंड में है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली के बीच कुछ बोल्ड सीन भी फिल्माए गए हैं, जिसे देखने के बाद आपके पसीने छूट जायेंगे।
गाने की शुरुआत में निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली को रिंग पहनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन अंगूठी नीचे गिर जाती है। गाने में निरहुआ घरवालों से छुपते हुए भी नजर आ रहे हैं। आम्रपाली एक्टर निरहुआ को सभी से बचाती हुईं नजर आ रही हैं। गाने में दोनों ने रोमांस की सभी हदें पार कर दी है।
दोनों कभी बेडरूम तो कभी सीढ़ियों पर बैठकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को Nirahua Music World पर आराम से देख सकते हैं। इस गाने को कुछ ज्यादा ही पसंद किया जा रहा है यह हम नहीं बल्कि आकड़े बोल रहे हैं तभी तो 4,81,87,220 पहुंच गया है।
भोजपुरी गाना ‘मुंह पे अटक जाता’ को Kalpna , और Rajnish Mishra ने एक साथ मिलकर गाया है, जबकि गाने के बोल Pyare Lal Yadav ने लिखें हैं और म्यूजिक Rajesh – Rajnish ने दिया है। फिल्म में दिनेश लाल यादव “निरहुआ”, आम्रपाली दुबे, सत्य प्रकाश, अक्षरा सिंह, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, विजय लाल यादव, प्रकाश जैस, किरण यादव और अन्य अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।