Nirahua – Amrapali Dubey Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार व सांसद दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ के रोमांटिक गानों ने इस समय सोशल मीडिया पर कब्ज़ा किया हुआ है। निरहुआ के गाने लगातार इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक एक्टर हैं, लेकिन इस समय भोजपुरी दर्शकों द्वारा निरहुआ के गाने को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
ये बात सबको पता है कि एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ की जोड़ी को सबसे अधिक पसंद किया जाता है। इस जोड़ी को साथ देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं। दोनों की जोड़ी ऑनस्क्रीन हिट जोड़ियों में से एक है। दर्शक भी इनको साथ देखने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।इस गाने में आम्रपाली दुबे बेहद बोल्ड अंदाज में निरहुआ को मनाती नजर आ रही हैं।
भोजपुरी गाना ‘धोई के नौ महिना राजाउ’ (Dhoyi Ke Nau Mahina Rajau) को दर्शकों द्वारा एक बार फिर से पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में आम्रपाली बेहद बोल्ड अंदाज में निरहुआ को मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री वाकई देखने लायक है। गाने में आम्रपाली पिंक कलर की शूट में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली के बीच कई बोल्ड सीन्स दिखाए हैं है जोकि दर्शकों को काफी भा रहे हैं। इस गाने में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) अपने पति निरहुआ को बड़े ही प्यार से मनाती हुईं नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस कहती हैं ‘शादी से पहला या तो मिलता रहा हमसे राजाउ’
इस गाने को Dinesh Lal Yadav और Kalpana ने एक साथ मिलकर गाया है, जबकि गाने के बोल Shyam Dehati ने लिखा है और म्यूजिक Rajesh Rajnish ने दिया है। ये गाना निरहुआ की फिल्म ‘MOKAMA 0 Km’ का है, जिसे दर्शकों द्वारा एक बार फिर से पसंद किया जा रहा है। फिल्म में दिनेश लाल यादव (निरहुआ), आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह, अंजना सिंह, संजय पांडे, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस अहम भूमिका निभाते हए नजर आए हैं।