Nirahua – Amrapali Hot Romance Video: भोजपुरी इंडस्टी के सुपरस्टार कहलने वाले दिनेश लाल यादव निरहुआ और भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali) की जोड़ी को इंडस्टी में सबसे अधिक पसंद किया जाता है।
इस जोड़ी को कितनी बार भी क्यों ना पर्दे पर देख लें मगर कभी मन नहीं भरता। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देख उनके फैंस के बीच खलबली मच जाती है। रोमांस के मामले में तो निरहुआ और आम्रपाली का कोई जवाब ही नहीं है।
दोनों गजब का रंग जमा देते हैं। इनकी जोरदार जोड़ी देखते ही बनती है। इसी बीच इनका एक और पुराना गाना फिल्म ‘काशी अमरनाथ’ का ‘कुकर’ एक बार फिर से धमाल मचा रहा है। इस गाने के बोल जितने मजेदार हैं, उससे ज्यादा आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी है।
इस गाने से नजर हटाना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। निरहुआ और आम्रपाली ने गाने में आग लगा दी है। भोजपुरी फिल्म ‘काशी अमरनाथ’ निरहुआ की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
संतोष मिश्रा ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। आपको बता दें कि कुकर’ गाने को मधुकर आनंद और इंदु सोनाली ने एक साथ मिलकर गाया है। जबकि इसके म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है और लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखें हैं।
फैंस के बीच ‘कुकर’ गाना बड़ा हिट हुआ था। इस गाने को Zee Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है। गाने को खबर लिखें तक 1 . 5 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा हर मिनट बढ़ता ही जा रहा है।
फिल्म में रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और सपना गिल अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं। कॉमेंट सेक्शन के जरिये निरहुआ और आम्रपाली के चाहने वाले जमकर तारीफे करते हुए नजर आ रहे हैं।
निरहुआ और आम्रपाली खटिया पर लेटकर आधी रात को जमकर रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। गाने में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री दर्शकों को आकर्षित कर रही है।
दोनों की जोड़ी ने इंटनेट का तापमान बढ़ा दिया है। गाने में दोनों जमकर एक दूजे के साथ ठुमके लगाते हैं। एक्ट्रेस आम्रपाली गाने में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत भी लग रही हैं, एक्ट्रेस की जितनी तारीफ करें उतनी कम है।