नई दिल्ली–भारतीय जनता पार्टी ने कल देर शाम अपने 83 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई।जिसमें वसुंधरा राजे के कई करीबियों का नाम शामिल है। वही वसुंधरा राजे को खुद पांचवीं बार भारतीय जनता पार्टी ने मैदान में उतारा नीचे खबर में हम आज आपको बताएंगे कि कितने वसुंधरा राजे के करीबियों को भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी लिस्ट में शामिल किया है।
राजस्थान में मतदान होना है। जिसको लेकर सियासत छड़ी हुई तारीखों का चुनाव आयोग की तरफ से ऐलान कर दिया गया है 25 नवंबर को मतदान होना है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से दो लिस्ट जारी कर दी गई है वहीं अगर कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट कल जारी की जिसमें 33 उम्मीदवारों के नाम को शामिल किया गया है।
वही आज हम आपको बताएंगे कि भारतीय जनता पार्टी की दूसरी लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कितने करीबियों को टिकट दिया गया है। और किस तरीके से भारतीय जनता पार्टी की राजनीति मध्य प्रदेश में होने वाली है। और किस तरीके की चीज बदलने वाली पहली लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी ने 41 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। दूसरी लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 83 नाम की घोषणा की गई है।
भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पांचवीं बार झालरापाटन से चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर गया है वहीं अगर नेता प्रतिपक्ष की बात की जाए तो उनकी सीट बदल दी गई है। उन्हें चूरू के बजाय तारानगर से विधानसभा का टिकट दिया गया है। जिसको लेकर अब अलग से सियासत हो रही है।
भारतीय जनता पार्टी के दूसरी लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की 10 करीबियों को टिकट दिया गया है। जिसमें से जयपुर की विद्याधर सेट शामिल है अब वसुंधरा राजे के 10 सीटों पर उनके गुट के लोगों के उतरने पर खुशी की लहर है। इसे लेकर अब तैयारी जोर-जोर से शुरू कर दी गई।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे लिस्ट जारी होने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गृहमंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय नेताओं को आभार प्रकट किया उन्होंने कहा कि जिस भरोसे के साथ भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व हमें मैदान में उतर रहा है। उनके भरोसे पर खरा उतरने का काम वह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी।