Nirahua -Akshara Singh Romantic Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार निरहुआ (Nirahua) लंबे वक्त से भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय से डंका बजा रहे हैं। इन दिनों निरहुआ का एक गाना काफी वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि निरहुआ गाने में एक नहीं दो हीरोइनो के साथ मजा करते हुए दिख रहे है। निरहुआ सिनेमा के साथ-साथ राजनीति में भी काफी सक्रिय रहते है। उनकी ये मेहनत और लगन को देख भोजपुरी दर्शक उन्हें खूब पसंद करते है।
वहीं उनका एक गाना अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और निरहुआ का काफी हिट हो रहा है। इस गाने में निरहुआ और अक्षरा के अलावा एक और एक्ट्रेस भी नजर आ रही हैं। इन दोनों ही एक्ट्रेस ने अपने डांस ,रोमांस और तीखी अदाओं से सभी दर्शको को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
वहीं उनके चाहने वाले कम नहीं है वह भी इन्हें देख पानी- पानी हुए जा रहे हैं। वायरल हो रहे गाने का नाम जलवा (Jalwa) है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है। आप इस म्यूजिक वीडियो को PBR Music पर देख सकते है, जहां इसे शेयर किया गया है। ये वीडियो 2 दिन ने ही 4.9k व्यूज बटोर सुर्खियों में बन गया है।
हालांकि अभी इसके व्यूज की संख्या और भी बढ़ सकती है। वहीं इस वीडियो साफ देखा जा सकता है निरहुआ कैसे दो हीरोइन के बीच में फंसे हुए है और दोनों ही प्यार करने के लिए निरहुआ को मनाती दिख रही है।
निरहुआ, शिल्पी और अक्षरा सिंह इन तीनों की दमदार केमिस्ट्री फैंस को अपनी ओर खूब रिझा रही है। वहीं दर्शक इस गाने पर लाइक कर इस सॉन्ग को अपना प्यार दे रहे है, जिसे Vijay Chauhan और Indu Sonali ने अपनी आवाज गाया है। ये गाना इंटरनेट पर इतना हिट हो रहा है कि लोग इस पर अपनी डांस वीडियो भी बना रहे है।