नई दिल्ली Aadhaar Card Update: आधार कार्ड देश में सबसे जरुरी दस्तावेज के रूप में है। ऐसे में अपने आधार को अपडेट करना जरुरी है। ये दस्तावेज सभी की पहचान के लिए खास है। आधार कार्ड को बैंक, वित्तीय सेवाओं, पासपोर्ट और सभी सेवाओं समेत सभी जरुरी कामों के लिए एक पहचान पत्र के रूप में स्वीकार किया जाता है। इसलिए अपने आधार को अपडेट रखना बेहद ही जरुरी है।
आपको बता दें अगर आपके पते या फिर फोन नंबर किसी भी तरह का बदलाव होता है तो आपको अपने आधार कार्ड में भी इसे अपडेट करना होगा। इसीलिए सरकार सुरक्षा कारणों से आधार कार्डधारकों को हर 10 साल में आधार पर अपने बायोमेट्रिक्स अपडेट करने की सलाह भी देती है। बता दें ये ऑनलाइन नहीं किया जा सकता है। आधार कार्ड धारकों को इसके लिए आधार सेवा केंद्रों में जाना होगा।
इसे भी पढ़ें- अरे साहब बुजुर्गों की चमकी किस्मत, सरकार लाई ऐसी स्कीम कि हर महीना मिलेगी मोटी पेंशन
आधार कार्ड को अपडेट करना
बता दें आधार को अपडेट करने के लिए आपको 50 रुपये का पेमेंट करना होगा। ऐसे में आपको जान लेना चाहिए कि UIDAI आपको क्या-क्या सेवा देता है। आप इन जरुरी दस्तावेजों को ध्यान रख सकते हैं।
UIDAI वेबसाइट लोगों को दस्तावेज अपडेट करने के साथ अपने आधार कार्ड पर पता बदलने की परमीशन देता है। इसके लिए लोगों को वैध पते के प्रमाण पत्र के सत्यापन पत्र की आवश्यकता होगी। आधार पर आप अपना पता ऑनलाइन बदलने के लिए कागज जरुरी हैं।
इसे भी पढ़ें- ये दोनों टीमें हैं Asia Cup की सबसे सफल टीम, इतनी बार उठा चुकीं हैं एशिया कप की ट्रॉफी
- आधार में किए गए किसी भी अपडेट की जांच सकते हैं। इसमें आधार सेवा केंद्र मे किए गए अपडेट भी शामिल हैं।
- आप अपने आधार में किए गए अपडेट का डेटा भी देख सकते हैं ऐसा आधार की हिस्ट्री में किया जा सकता है।
- इसमें यूजर्स आधार पीवीसी ऑर्डर कर सकते हैं।
- इसके साथ में पास के आधारपर सेंटर का भी पता लगा सकते हैं।
- आधार सेवा केंद्र की बुकिंग भी ले सकते हैं।
- इसके साथ में आधार की वैधता की भी जांच कर सकते हैं।
- आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल की शिकायत को दर्ज कर सकते हैं।
- mAadhaar की वेबसाइट से अपना ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं। देश में स्मार्टफोन वाला कोई भी शख्स mAadhaar ऐप इंस्ट्रॉल और उपयोग कर सकता है। आधार रजिस्ट्रेशन नंबर के बिना निवासी केवल कुछ ही सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं जैसे कि आधार को रिप्रिंट कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए सेंटर का पता, आधार का सत्यापन, QR कोड को स्कैन करना आदि।
- mAadhaar में प्रोफाइल बनाने और डिजिटल पहचान के रूप में इस्तेमाल करने और दूसरी सभी आधार सेवाओं का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेन नंबर जरुरी है। जिसके लिए mAadhaar के जरिए रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर की जरुरत होती है। mAadhaar में प्रोफाइल बनाने के लिए OTP सिर्फ उनके रजिस्ट्रेशन मोबाइल पर सेंड किया जाएगा।