Bhojpuri hot : भोजपुरी गायक अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) पिछले काफी दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। अरविंद अकेला कल्लू ने इस साल फरवरी माह में शादी की है। उनकी शादी में भोजपुरी सिनेमा के बड़े-बड़े स्टार देखने को मिले थे। बहरहाल हम बात करते हैं अरविंद अकेला कल्लू के काम के बारे में।
अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) ने वैसे तो अपने करियर की शुरुआत एक गायक के रूप में की थी। गायकी में जब उनका हाथ जम गया तो उन्होंने एक्टिंग में भी डेब्यू किया। अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को प्रभावित किया था। अब इसी का नतीजा है कि वह लोगों के बीच मशहूर हो चुके हैं और लोगों को उनके गाने देखना काफी पसंद आता है।
सोशल मीडिया की दुनिया में अरविंद अकेला कल्लू का एक गाना अभी-अभी सामने आया है जोकि बारिश में काफी पसंद किया जा रहा है। अरविंद अकेला कल्लू का जो गाना सामने आया है उस गाने में उनके साथ अभिनेत्री नीलम गिरी (Neelam giri ) में नजर आ रही है। दोनों ने मिलकर काफी हॉट अंदाज में एक दूसरे के साथ रोमांस किया है।
इन दोनों की अदाएं और रोमांच देखकर हर कोई बेकाबू हुए जा रहा है। अरविंद अकेला कल्लू के वायरल होने वाले इस गाने को खुद अरविंद अकेला कल्लू ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। जो गाना वायरल हो रहा है उस गाने के बोल हैं चुभुर चुभुर 2।
यह गाना अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म से लिया गया है। इस गाने के लिए लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्शन प्रियांशु सिंह ने किया है। गाने के अंदर अरविंद रोमांटिक और एक्शन भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके इस गाने को 6 जून 2023 को पोस्ट किया गया था। जिसके बाद से ही यह गाना लगातार देखा जा रहा है और अब तक 55 लाख बार देखा जा चुका है और 25000 लोगों ने इस गाने को लाइक कर दिया है।