नई दिल्ली : बॉलीवुड में 90 के दशक में कई एक से बढ़कर एक अभिनेत्री आई है। जिन्होंने अपनी खूबसूरती से हर किसी को हैरान किया है। उनकी खूबसूरती आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। इन्हीं अभिनेत्रियों में से एक है अभिनेत्री मनीषा कोइराला (Manisha Koirala)। मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) अपने समय की सबसे खूबसूरत और डिमांडेड अभिनेत्री में से से एक रही है।
मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) ने हाल ही में अपना 53 वां जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर उनके फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज और उनके दोस्त भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। मनीषा कोइराला ने अपने करियर की शुरुआत में 1990 में नेपाली फिल्म फेरी भटोला से की थी। मनीषा कोइराला की पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद मनीषा ने मुंबई आकर बॉलीवुड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
मनीषा ने वर्ष 1991 में आई फिल्म सौदागर से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। जिसके बाद मनीषा कई सुपरहिट फिल्म में नजर आती चली गई। इस दौरान मनीषा कोइराला फिल्म से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बनी रही। बॉलीवुड की खबरों के मुताबिक अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने सम्राट दहल के साथ शादी से पहले करीब 11 लड़कों को डेट किया था और इनमें से एक बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) भी थे।
मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर वर्ष 1996 में आई फिल्म अग्निसाक्षी के दौरान एक दूसरे के नजदीक आए थे। इस फिल्म की जब शूटिंग हो रही थी तो इन दोनों की प्यार की शुरुआत भी हो गई और दोनों का नाम साथ में लिया जाने लगा। दोनों ही एक दूसरे के लिए काफी सीरियस हुआ करते थे।
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के लव अफेयर की खबर भी सामने आने लगी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो मनीषा कोइराला के पड़ोसियों का कहना था कि उन्होंने कई बार नाना पाटेकर को अभिनेत्री के घर से सुबह-सुबह निकलते देखा है। एक इंटरव्यू में नाना ने कहा था कि एक्ट्रेस अक्सर उनकी मां और बेटे से मिलने आती थी।