तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा शो है। इस शो को चाहने वालों की संख्या भी बड़ी है। इसके साथ ही इस शो में आने वाले हर एक किरदार की फैंस फॉलोविंग भी गजब है। लेकिन इन सब में बबिता जी का रुतबा कुछ अलग है। इस शो में बबिता जी का किरदार एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता निभा रही है। एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अपने सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती है।
आपको बता दे कि यह शो 14 वर्ष से चलता आ रहा हैं। जेठालाल गड़ा, दया गड़ा आदि इसके अन्य पात्रों के नाम अब लोगों में काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। मुनमुन दत्ता के बारे में बात करें तो उनके इंस्टाग्राम पर लाखों चाहने वाले है। मुनमुन दत्ता यदि एक तस्वीर या वीडियो भी सोशल मीडिया पर डालती है तो उन्हें कुछ ही सेकंड में लाखों लाइक्स मिल जाते है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
ऐसे में कई उनके फैंस उनकी फिटनेस की तारीफ करते है तो दूसरी तरफ कई असामाजिक लोग उनकी तस्वीर पर उल्टे सीधे कमेंट भी करते हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले मुनमुन दत्ता ने भारतीय परिधान में अपनी तस्वीर को शेयर किया था। इस तस्वीर पर उनके फैंस ने कमेंट कर उनकी प्रशंसा शुरू कर दी। लेकिन इसी बीच एक व्यक्ति ने अपने कमेंट में अपनी छोटी मानसिकता को दर्शाया। उस व्यक्ति ने एक्ट्रेस से एक रात की कीमत के बारे में पूछा।
इस तरह के प्रश्न के बाद कोई और होता तो उस व्यक्ति को इग्नोर कर देता। लेकिन मुनमुन ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने उस व्यक्ति को जोरदार जवाब दिया और उसके मुँह को बंद करा दिया। बता दें कि मुनमुन दत्ता इंटरनेट पर काफी सक्रिय रहती है। वह आए दिन ही कुछ न कुछ शेयर करती रहती है।