भोजपुरी इंडस्ट्री अपनी अलग ही कुछ वजहों से चर्चा में बनी रहती है। यहाँ के स्टार्स भी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से ख़बरों का हिस्सा बनते है। यहाँ के ऐसे कई स्टार है जो अपनी लव लाइफ की वजह से अक्सर सुर्ख़ियों में रहते है। आज के समय में पवन सिंह का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे बड़ा है। उनका नाम एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ जुड़ा था। इसके अलावा पवन सिंह का नाम एक्ट्रेस मोनालिसा के साथ भी जुड़ चुका है।
पवन सिंह के अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेस है जिनका नाम शादीशुदा एक्टर्स के साथ जुड़ा है। सबसे पहले आम्रपाली दुबे की बात करें तो एक्ट्रेस का नाम दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के साथ जुड़ा था। आम्रपाली दुबे और निरहुआ को एक साथ देखना उनके फैंस भी पसंद करते है।
भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा के बारे में बात करें तो वह यश कुमार के साथ कुछ दिन पहले ही विवाह के बंधन में बंधी है। निधि झा से पहले यश ने एक्ट्रेस अंजना सिह से शादी की थी। वहीं इन दिनों एक्टर पवन सिंह का तलाक हुआ है। जिसके बाद इनका नाम स्मृति सिन्हा के साथ जोड़ा जाने लगा है। यह दोनों की अक्सर साथ में देखे जाते है।
खेसारी लाल यादव भी भोजपुरी के मशहूर एक्टर है। खेसारी लाल का जलवा इन दिनों भोजपुर के अलावा पुरे भारत में फ़ैल रहा है। उनके साथ एक्ट्रेस काजल राघवानी की जोड़ी भी काफी पसंद की जाती है। अभिनेता से नेता बने रवि किशन का नाम भी नगमा के साथ जुड़ा था। इन दोनों ने लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। इसके अलावा रवि किशन का नाम रानी चटर्जी के साथ भी जुड़ चुका है। लेकिन इन दोनों ने भी कभी भी अपने रिश्ते के बारे में कुछ खुलासा नहीं किया।