Monalisa – Nirahua Bhojpuri Viral song: भोजपुरी जगत में अपनी अदाओं से पहचाने जाने वाली अदाकारा एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) जो अपनी खूबसूरती से अपने चाहने वालों का दिल जीतती हुई आई हैं। अपनी रील और रियल लाइफ दोनों के ही चलते मोनालिसा खूब सुर्खियां में रहती है। वहीं मोनालिसा का एक गाना काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirhua) के साथ नजर आ रही है। इन दोनों की जोड़ी भोजपुरी दर्शकों की फेवरेट जोड़ी में से एक है।
जिनके गाने आते ही दर्शक भी झूम उठते हैं। वैसे तो मोनालिसा ने फिलहाल भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना ली है, लेकिन मोनालिसा के सॉन्ग आये दिन सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं।
https://youtu.be/PW4yyRQdBG8
दरअसल, इस जोड़ी का इन दिनों एक भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) दर्शकों के बीच खूब वायरल हो रहा है। गाने का नाम है ‘सुनो पिया बाहों में आओ ना’ (Suno piya bahon me aao na) जो इनके लाखों करोड़ों फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
क्योंकि इस गाने में मोनालिसा बेहद ही बोल्ड दिखाई दे रही है। जिन्होंने साड़ी से लेकर शॉर्ट ड्रेस में अपना तीखा अंदाज दिखाया है। वीडियो में मोनालिसा एकदम हॉट अवतार में निरहुआ को खूब रिझाती हुईं नजर आ रही हैं।
वहीं निरहुआ भी एक्ट्रेस मोनालिसा की हॉट अदाओं को देख उनपर फिसलते ही जा रहे हैं। बात करें गाने की तो इस सॉन्ग को कल्पना और मनोज मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। इनके फैंस भी इस गाने को देख रोमांस के मूड में दिख रहे है, क्योंकि कई लोग ऐसा वीडियो में कमेंट भी कर रहे है। आप इस गाने के वीडियो को Rishu Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। जहां इसे अपलोड किया गया है जिसे लाखों लोगों ने देख भी लिया है।