Monalisa-Nirahua Romantic Bhojpuri song Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने चाहने वालों के लिए आये दिन फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा अपने चाहने वालों को कभी भी निराश नहीं करती हैं। मोनलिसा के इंस्टाग्राम पर आपको एक से बढ़कर एक तस्वीरें देखने को मिल जाएगी। मोनालिसा, जिन्हें अंतरा बिस्वास के नाम से भी जाना जाता है, एक लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री हैं। मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह कई हिंदी, बंगाली और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी दिखाई दी हैं। मोनालिसा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फोल्लोविंग है।
उन्होंने “भोले शंकर” फिल्म से भोजपुरी फिल्म में कदम रखा था। मोनालिसा की लोकप्रियता केवल फिल्मों तक ही सीमित नहीं रही है। उन्होंने “बिग बॉस” और “नच बलिए” जैसे रियलिटी शो में भी काम किया है। हालांकि, मोनालिसा ने कुछ समय भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना ली है, लेकिन मोनालिसा के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते ही रहते हैं।
इन दिनों यूट्यूब पर मोनालिसा और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirhua) का एक पुराना गाना यूट्यूब पर सनसनी मचा रहा है। भोजपुरी गाना ‘सकेत होता राजा जी ‘(Saket Hota Raja ji Bhojpuri song) को Wave Music Bhojpuri नाम के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
इस गाने के वीडियो को लाखों करोड़ों बार देखा जा चुका है। यह सॉन्ग फिल्म लोफर (Loafer Bhojpuri Film) का है। इस गाने में निरहुआ और मोनालिसा स्विमिंग पुल में रोमांस की सभी हदें पार करते हुए नजर आ रहे हैं।
भोजपुरी दर्शकों द्वारा निरहुआ और मोनालिसा के सॉन्ग को खूब पसंद किया जाता है। जब भी इनकी जोड़ी साथ नजर आती है, तो लोगों के दिल में खलबली मच जाती है।