नई दिल्ली : मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) फैशन और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस डांसर को उनके बेबाक अंदाज के साथ ग्लैमर लिए जाना जाता है। बॉलीवुड दिवा जब भी वर्कआउट के लिए बाहर निकलती हैं तो अक्सर उन्हें क्लासी जिम लुक में देखा जा सकता है। वह अपने प्रशंसकों के बीच भी उतनी ही लोकप्रिय हैं। उसी स्टाइल और लुक को बनाए रखते हुए, मलाइका को हाल ही में एक क्लिनिक में देखा गया।
विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए एक पैपराजी वीडियो में, मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) को फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफरों के एक ग्रुप के बीच से अपना रास्ता बनाते हुए देखा गया था। इस दौरान उनमें से एक गलती से फंस गया और लगभग मलाइका से टकरा गया। उसने किसी तरह खुद को संभालते हुए मलाइका से माफी भी मांगी।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। पैपराजी के अचानक आकर टकरा जाने से मलाइका नाराज दिखीं। एक्ट्रेस ने कैजुअल व्हाइट टॉप और बैगी लाइट ब्राउन कलर की पैंट पहनी हुई थी। उन्होंने इसे ब्लैक सनग्लासेस और व्हाइट स्नीकर्स के साथ पेयर किया।
क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए, नेटिज़न्स में से एक ने लिखा, “एक तो खुद बुलाते हैं, ऊपर से ऐटिटूड!” एक अन्य ने लिखा की, “इनकी जिंदगी क्यों नहीं जीने दे रहे?” किसी और ने कहा, “हमेशा ट्रोल होने वाली चीज!” एक नेटिजन ने भी पूछा, “ये स्क्रिप्टेड था?”
काम के बारे में बात करे तो, मलाइका अरोड़ा हाल ही में गुरु रंधावा के साथ तेरा की ख्याल नामक म्यूजिक वीडियो में दिखाई दीं। इसके अलावा, उनका शो – मूविंग इन विद मलाइका भी कुछ समय पहले रिलीज़ किया गया था, जिसमे दर्शकों को उनके जीवन के बारे में जानकारी मिली थी। यह सीरीज Disney+ Hotstar पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा एक्ट्रेस हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ वेकेशन पर थीं।