khesari Lal Yadav – Shubhi Sharma Bhojpuri Romantic Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस शुभी शर्मा (Shubhi Sharma) ने इस समय सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाया हुआ है। शुभी शर्मा के इस समय कई गाने इंटरनेट पर बवाल मचा रहा हैं। जहां, अभी पिछले दिनों शुभी शर्मा और निरहुआ का रोमांस वीडियो वायरल हो रहा था, वहीं अब भोजपुरी सिनेमा के स्टार एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (khesari Lal Yadav) और शुभी शर्मा का एक पुराना गाना ‘‘लइहा बगलिया से दवईया’ (Laiha Bagaliya Se Dawaiya) यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।
खेसारी लाल यादव और शुभी शर्मा का ये गाना काफी बोल्ड है। गाने के वीडियो आधी रात को दोनों स्टार्स खूब ठुमके लगाते और एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं। एक्ट्रेस शुभी शर्मा गाने में हद से ज्यादा बोल्ड और खूबसूरत नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस ने अपनी हॉट अदाओं से खेसारी का दिल जीत लिया है। बता दें कि ये गाना फिल्म आतंकवादी (Aatankwadi) का है। गाने को देखकर यहीं कहा जा सकता है कि खेसारी लाल और शुभी शर्मा का रोमांस परवान चढ़ रहा है।
दोनों एक दूसरे के प्यार में इस कदर खोये हुए है कि उन्हें कुछ और नजर ही नहीं आ रहा है। शुभी शर्मा एक्टर खेसारी लाल के प्यार में दीवानी होकर झूमती हुईं नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों ने अपने रोमांस वीडियो से इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। गाना ‘‘लइहा बगलिया से दवईया’ को एक बार देखने के बाद आपको मन बार – बार देखने को करेगा।
बता दें कि इस गाने को Khesari Lal Yadav और Priyanka Singh ने एक साथ मिलकर गाया है, जबकि इसके बोल Azad Singh ने लिखे है और म्यूजिक से सजाया है Madhukar Anand ने। इस गाने को Enterr10 Rangeela नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे अभी तक 12,74,79,737 से अधिक बार देखा जा चुका है।