Khesari Lal Yadav – Anjana Singh Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फिल्में रिलीज के साथ ही हिट साबित हो जाती है। खेसारी लाल यादव के गाने लोग बार- बार सुनना पसंद करते हैं। हाल ही में खेसारी का एक गाना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस सॉन्ग का नाम कारि अंखिया से का देहलु जादुगरी (Kari Ankhiya Se Kay Dehlu Jadugari) है।
इस गाने को भोजपुरी जगत की मशहूर अदाकारा अंजना सिंह और खेसारी लाल यादव पर फिल्माया गया है। खेसारी लाल यादव की जोड़ी को वैसे तो काजल राघवानी के साथ सबसे ज्यादा हिट मानी जाती है।
लेकिन कारि अंखिया से का देहलु जादुगरी सॉन्ग में अंजना सिंह और खेसारी लाल यादव की हॉट केमिस्ट्री ने इंटरनेट का तापमान एक बार फिर से बढ़ा दिया है।यह एक रोमेंटिक सॉन्ग है। गाने के वीडियो में अंजना सिंह बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं खेसारी लाल यादव भी डैशिंग नजर आ रहे हैं। इस गाने को खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया है।
खेसारी लाल के गाने को Pk24 Music नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है। इस रोमेंटिक गाने में दोनों ने खूब रंग जमाया है और दोनों एक दूसरे के साथ खूब डांस भी करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव इस समय अपने सॉन्ग के अलावा किसी और वजह से भी खबरों में बने हुए हैं।पटना में खेसारी लाल यादव ने राजनीति से जुड़े सवाल पर बड़ा बयान दिया है।
दरअसल, खेसारी लाल यादव ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अगर हर कोई राजनीति ही करेगा तो फिर हीरो कौन रह जाएगा? खेसारी ने कहा आगे कि मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ ये लोग राजनीती संभाल लेंगे। जरूरी नहीं है कि सभी लोग राजनीती की ही दुनिया में जाये।