khesari lal yadav – Amrapali Romantic Song: भोजपुरी जगत के सुपरस्टार कहलाने वाले खेसारी लाल यादव और मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग है। दोनों भोजपुरी जगत के नामी स्टार्स हैं। खेसारी लाल यादव और आम्रपाली की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इसी बीच भोजपुरी फिल्म मेहंदी लगाके रखना 3 (Mehandi Laga Ke Rakhna 3) का गाना लगा के वैसलीन (Laga Ke Vaseline) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस गाने में दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही है। भोजपुरी एक्ट्रेस और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली काफी खूबसूरत लग रही हैं। गाने के वीडियो में खेसारी और आम्रपाली दोनों एक साथ खूब ठुमके भी लगा रहे हैं। भोजपुरी गाना ‘लगा के वैसलीन’ को खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) और आम्रपाली दुबे (amrapali dubey) पर फिल्माया गया है।
गाने में खेसारी और आम्रपाली आधी रात को रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने साथ मिलकर अपनी सुनहरी आवाज दी है। जबकि, गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं।
गाने को संगीत से सजाया है Rajnish Mishra ने। गाने में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इन दोनों का धमाकेदार डांस और रोमांस देखकर आप भी रोमांटिक हो उठेंगे।
गाने को Enterr10 Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को अभी तक 2,20,95,268 से अधिक बार देखा जा चुका है। आम्रपाली अपनी हॉट अदाओं से खेसारी लाल को मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं।