नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। कैटरीना कैफ 40 साल की हो चुकी है। हालांकि उनकी फिटनेस और खूबसूरती से उनकी उम्र का अंदाजा जरा भी नहीं लगाया जा सकता। कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) आज बॉलीवुड की सीनियर अभिनेत्री बन चुकी है। वह पिछले काफी समय से बॉलीवुड में फिल्मे दिए जा रही है। हालांकि इतना लंबा करियर होने की वजह से उनके अफेयर की खबरें भी खूब सामने आई हैं।
कैटरीना कैफ जब अपने पति विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को डेट कर रही थी तो तब उन्हें कई मौकों पर एक साथ देखा गया। इतना ही नहीं दोनों कई बार एक ही गाड़ी में नजर आए। वही अभिनेत्री कैटरीना कैफ के स्वभाव के बारे में बात करें तो वह बेहद ही सरल और मिलनसार व्यक्ति हैं और यही वजह है कि वह आज इतनी सफल है।
उनके सभी डायरेक्टर और निर्देशकों के साथ काफी अच्छी रिलेशन रहे हैं। कैटरीना कैफ का नाम बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों ने साथ में मिलकर कुछ बेहतरीन फिल्में की है। जिनमें नमस्ते लंदन, दे दना दन, आदि शामिल है। वही कैटरीना कैफ सलमान खान (Salman Khan) का नाम भी लंबे समय तक जोड़ा जाता रहा।
इन दोनों का रिश्ता आज भी बॉलीवुड में टॉपिक का हिस्सा रहता है। स्क्रीन भी इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इन दोनों ने साथ में मिलकर टाइगर , टाइगर जिंदा है , भारत ,मैंने प्यार क्यों किया। जैसी फिल्मों में काम किया है। एक समय में दोनों की नजदीकियों के किस्से आम हुआ करते थे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो सलमान खान और कैटरीना कैफ एक दूसरे को 2005 से डेट कर रहे थे। लेकिन कैटरीना के रणवीर कपूर के पास जाने से सलमान खान नाराज हो गए थे और दोनों के रिश्ते खत्म हो गए।
कैटरीना कैफ के बॉयफ्रेंड की लिस्ट में रणबीर कपूर का नाम भी शामिल होता है। इन दोनों का रिश्ता सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना था। इन दोनों ने एक दूसरे को कई साल तक डेट किया। लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। बाद में अभिनेत्री कैटरीना कैफ का नाम सिद्धार्थ माल्या के साथ भी जोड़ा गया। दोनों बेंगलुरु में आरसीबी के मैच के दौरान साथ में नजर आए थे।