Bhojpuri hot : भोजपुरी इंडस्ट्री की बात कुछ अलग है। भोजपुरी इंडस्ट्री के गानों और फिल्मों ने देश भर की ऑडियंस को अपना दीवाना बनाया हुआ है। यह गाने लोगों को काफी पसंद आते हैं और लोग भोजपुरी सिनेमा के गानों को देखना और सुनना पसंद करते हैं। अब भोजपुरी सिनेमा के आईकॉनिक स्टार कहे जाने वाले अभिनेता और सिंगर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) का एक गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) भोजपुरी सिनेमा के एक सीनियर सुपरस्टार है वह जब भी किसी फिल्म या गाने एल्बम में आते हैं तो अपनी अदाओं से हर किसी को अपना दीवाना बना लेते हैं। उन्हें देखने के बाद कोई भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाता है। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
यह गाना एक रोमांटिक गाना है जिसमें उनके साथ अभिनेत्री काजल राघवानी (Kajal Raghwani) रोमांस करते हुए नजर आ रही है। गाने के अंदर इन दोनों ही कलाकारों का काफी रोमांटिक अंदाज लोगों को देखने को मिल रहा है। इन दोनों का जो गाना वायरल हो रहा है उसे गाने का नाम है Aashiqui Ne Aashiqui Se Bandhe Aise Dhage।
यह गाना दिनेश लाल यादव की फिल्म पटना में पाकिस्तान से लिया गया है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। इस गाने को कल्पना और रजनीश मिश्रा ने मिलकर गया है। इस गाने के लिए लिरिक्स प्यारेलाल यादव ने लिखे हैं।
म्यूजिक देने का काम मधुकर आनंद ने किया है। वायरल होने वाले इस रोमांटिक गाने को अब तक 44 लाख लोगों ने देख लिया है और लाखों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। यह गाना अब लोगों की पसंद बन चुका है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price