Bhojpuri Romantic Video: भोजपुरी सिनेमा के पावर कपल दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। दोनों के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। जहां एक तरफ आज भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। वहीं दूसरी तरफ उनका और निरहुआ का एक पुराना रोमांस वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचाये हुए हैं। इस वीडियो में दोनों रात के अंधेरे में एक दूसरे के संग प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को दर्शक इस समय खूब पसंद कर रहे हैं।
इस गाने का टाइटल ‘खटिया से खटिया सटाईबा की ना’ (KHATIYA SE KHATIYA SATAIB KI NA) है। यह काफी पुराना गाना है, लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है। इस गाने को दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है। गाने में निरहुआ और आम्रपाली खुले आसमान के नीचे खटिया पर लेटकर रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि उन पर प्यार का खुमार चढ़ा हुआ है।
बता दें कि इस गाने को निरहुआ और प्रिया सिंह ने एक साथ मिलकर गाया है, जबकि गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। इसका संगीत राजेश-रजनीश ने दिया है। ‘खटिया से खटिया सटाईबा की ना’ गाने को 13,906,494 से अधिक बार देखा जा चुका है। निरहुआ के इस गाने को T-Series Hamaar Bhojpuri नाम के चैनल पर अपलोड किया गया है।
गाने में आम्रपाली निरहुआ को अपनी हॉट अदाओं से मदहोश करती हुईं दिख रही हैं। गाने में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। दोनों ने अपने इस रोमांस वीडियो से लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। सर्दी के दिनों में इस गाने को देखने के बाद लोग बेकाबू हो गए हैं। हमेशा की एक्ट्रेस आम्रपाली गाने में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी अदाओं ने लोगों का दिल जीत लिया है।