नई दिल्ली: Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। एल्विश यादव, मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान की दोस्ती को लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। मनीषा रानी ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं, लेकिन आप जैसा कि देख सकते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट और मनीषा रानी के बीच चल रही अनबन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पूजा भट्ट हर दिन मनीषा रानी के लिए केवल गंदा ही बोलती हुईं नजर आ रही हैं और उन्हें टारगेट कर रही हैं। शो के मुताबिक, जितने भी कंटेन्टेस्ट हैं वो घर के अंदर बंद हैं और बाहरी दुनिया से कटे हुए हैं। मतलब बिग बॉस घर के बाहर क्या कुछ चल रहा है इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यहां तक कि उन्हें अपने मोबाइल फोन का उपयोग करने या सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की भी अनुमति नहीं है। शो को लेकर एक बहस बार-बार सामने आती रही है कि यह स्क्रिप्टेड है। कुछ लोगों द्वारा शो के लेकर कई तरह के सवाल उठाये जा रहे हैं।
Bigg Boss OTT 2 को आप 24×7 लाइव देख सकते हैं। यानी घर के अंदर कब क्या हो रहा है ये सब दर्शक देख रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बिग बॉस ओटीटी 2 की प्रतियोगियों में से एक पूजा भट्ट शायद घर के अंदर फोन का इस्तेमाल करती हुईं नजर आ रही हैं। इससे बिग बॉस के स्क्रिप्टेड रियलिटी शो होने से जुड़ी बहस फिर से शुरू हो गई है।
Ye Pooja ji kya kar rahi hai🤔🤔
Zoom kar zoom kar…. 🧐🧐pic.twitter.com/NqRfkSLRBj
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) July 27, 2023
एक टास्क के मुताबिक, पूजा भट्ट को एक फिल्म निर्माता के रूप में अन्य प्रतिभागियों को नायक, नायिका, सहायक अभिनेता और खलनायक का चयन करना था। इस टास्क के दौरान पूजा भट्ट एक एक को अकेले में बुलाकर बातचीत करती हुईं नजर आती हैं। इस टास्क की एक छोटी सी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में पूजा को कुछ सेकंड के लिए नीचे देखते हुए देखा जा सकता है और उनके हावभाव से पता चलता है कि वह फोन का इस्तेमाल कर रही हैं। यह मनीषा रानी के इंटरव्यू के लिए आने से ठीक पहले हुआ।
Ye Pooja ji kya kar rahi hai🤔🤔
Zoom kar zoom kar…. 🧐🧐pic.twitter.com/NqRfkSLRBj
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) July 27, 2023
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को ऐसा लगने लगा है कि पूजा को शो के लिए एक स्क्रिप्ट दी गई थी। एक यूजर ने कहा, “कोई शक नहीं..वह स्क्रिप्ट पढ़ रही है,” जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा – “ऐसा लगता है जैसे उसके पास एक फोन है… पूजा जब से बाहर गई है डेंटल चेक अप के बहाने तब से शो पूजा ही चल रही है मेकर्स के हिसाब से… स्क्रिप्टेड लग रही है…” कुछ लोगों ने मेकर्स पर शो में हेरफेर करने का भी आरोप लगाया।
Ye Pooja ji kya kar rahi hai🤔🤔
Zoom kar zoom kar…. 🧐🧐pic.twitter.com/NqRfkSLRBj
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) July 27, 2023