Arvind Akela Kallu- Amrapali Dubey Song: भोजपुरी सिनेमा के राइजिंग स्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। अरविंद अकेला कल्लू के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। इसी बीच अरविंद अकेला कल्लू और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) पर फिल्माया गया एक गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है, जो कि फिल्म ‘शादी मुबारक’ का है। इस फिल्म में अरविंद के साथ भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे लीड रोल में नजर आ आई है। आम्रपाली और अरविंद की फिल्म ‘शादी मुबारक’ का एक गाना ‘कटहर के लासा जईसन’ (Kathar Ke Lasa Jaisan) दर्शकों को दीवाना बना रहा है।
इस गाने के वीडियो में दोनों स्टार्स रोमांस की सभी हदें पार करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में अरविंद अकेला कल्लू और आम्रपाली की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म में दिखाया गया है कि लाइफ में शिक्षा का कितना महत्व है।
‘शादी मुबारक’ एक पारिवारिक फिल्म है। फिल्म में कल्लू एक ऐसे लड़के की भूमिका में नजर आते हैं, जो पढ़ाई लिखाई में बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। जिससे उसके पिता परेशान रहते हैं। आम्रपाली दुबे एक मेधावी छात्रा की भूमिका में नजर आई हैं।
आम्रपाली पढ़ाई में काफी तेज रहती हैं। फिल्म में ऐसा कुछ होता कि आम्रपाली दुबे की शादी 10वीं फेल अरविंद अकेला कल्लू से हो जाती है। ये तो रही फिल्म की कहानी, अब आते हैं गाने की तरफ.. भोजपुरी गाना ‘कटहर के लासा जईसन’ के बोल Ashutosh Tiwari ने दिए हैं, जबकि गाने को म्यूजिक Om Jha ने दिया है।
गाने को Arvind Akela Kallu और Priyanka Singh ने एक साथ मिलकर गाया है। गाने को SRK MUSIC नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने को 15 जून 2023 को अपलोड किया गया है।