Amrapali Dubey – Nirahua Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) की है। ये दोनों ही इस फिल्म इंडस्ट्री के बड़े और जानें – मानें स्टार हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिलता रहता है। कई फिल्में ऐसी हैं, जिसमें आम्रपाली और निरहुआ एक साथ काम कर चुके है। आपने देखा होगा कि ज्यादातर फिल्मों में निरहुआ और आम्रपाली पति – पत्नी की भूमिका निभाते हैं। इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। वहीं, इन दिनों दोनों का एक बहुत ही रोमांटिक गाना सोशल मीडिया पर फैंस की नींद उड़ा रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी मदहोश हो जाएंगे।
इस गाने के वीडियो का नाम ‘सईयां मोर किसनवा'(Saiyan Mor kisnwa) है। हालांकि, ये गाना नया नहीं बल्कि पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर अभी खूब धूम मचा रहा है। आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ के इस गाने पर अब तक 128k व्यूज मिल चुके हैं।
आप इस म्यूजिक वीडियो को Nirahua official यूट्यूब चैनल पर देख सकते है। इसमें Nirahua और Amrapali बेहद ही सादगी भरे रूप में नजर आ रहे हैं। इसमें दोनो का खूब प्यार दिखाई दे रहा हैं। गाने के वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये दोनों भोजपुरी स्टार खेत में दिखाई दे रहे है। दर्शकों को भी उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है।
निरहुआ और आम्रपाली का ये गाना कई साल पुराना है, लेकिन आज भी दर्शको के बीच खूब पसंद किया जाता है। इस म्यूजिक वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की शानदार केमिस्ट्री इनके फैंस को काफी ज्यादा अच्छी लग रही हैं।
जिस वजह से फैंस इस गाने को बार-बार देख रहे हैं और कई सारे कमेंट्स भी कर रहे हैं। साथ ही कई लोग तो इस वीडियो को शेयर कर बार – बार प्ले कर रहे हैं।