Amrapali Dubey – Nirahua Romance Video: भोजपुरी इंडस्टी में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है, फैंस इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए हमेशा बेकाबू रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने अभी तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, यहीं वजह है कि इनकी जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
भोजपुरी गाना ‘हमारे पति देव जी (Hamare Pati Dev Ji) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को सबसे अधिक पसंद किया जाता है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
गाने के वीडियो में आम्रपाली दुबे दुनिया के सामने अपने पति दिनेश लाल यादव की कमियां गिनाती हुईं नजर आ रही हैं। निरहुआ और आम्रपाली की क्यूट केमिस्ट्री आपको नाचने पर मजबूर कर देगी। निरहुआ और आम्रपाली दुबे का गाना ‘हमारे पति देव जी’ लगभग 2 साल पुराना है। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से इस गाने को लगातार पसंद किया जा रहा है।
इस गाने को निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया है। गाने को इंदु सोनाली और नीलकलम सिंह ने गाया है। जबकि गाने के बोल आजद सिंह ने लिखे हैं। गाने को म्यूजिक Azad Singh और Sajan Mishra ने दिया है। निरहुआ के इस गाने को Yashi Films Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
इस गाने ने 4,31,69,227 व्यूज इक्कठा कर लिए हैं। गाने में एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे येल्लो कलर की साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। वैसे आपको बता दें कि निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे के अलावा अक्षरा सिंह, मोनालिसा, निधि झा, रानी चटर्जी और काजल राघवानी की जोड़ी को सबसे अधिक पसंद किया जाता है।