Amrapali Dubey – Khesari Lal Yadav Romance: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को आज के समय में बच्चा – बच्चा जानता है। खेसारी लाल को आज के वक्त में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। खेसारी लाल की फिल्में आने के साथ ही धमाल मचानी शुरू कर देती हैं। खेसारी लाल ने बहुत ही मुश्किलों के बाद अपने मुकाम को हासिल किया गया है। वेसे तो खेसारी लाल के साथ काजल राघवानी की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। लेकिन इस समय खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी यूट्यूब पर सनसनी मचा रही है।
इस जोड़ी को भी फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इस बीच दोनों का एक धमाकेदार गाना खूब वायरल हो रहा है। भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) भोजपुरी फिल्म मेहंदी लगाके रखना 3 (Mehandi Laga Ke Rakhna 3) का गाना ‘लगा के वैसलीन’ (Laga Ke Vaseline) एक बार से यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है।
गाने में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इन दोनों का धमाकेदार डांस और रोमांस देखकर आप भी रोमांटिक हो उठेंगे। गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं। दर्शकों द्वारा आम्रपाली के इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।
गाने के वीडियो में एक्ट्रेस बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। आम्रपाली अपनी हॉट अदाओं से खेसारी लाल को मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं। गाने में खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस आम्रपाली संग खूब झूम झूमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने साथ मिलकर गाया है। जबकि गाने के बोल Yadav Raj ने दिए हैं और म्यूजिक Rajnish Mishra ने दिया है।
फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ खेसारी लाल यादव , सहर अफशा, अनिल शुक्ला, शारदा नवल, सूर्या द्विवेदिया, नील कमल सिंह, उदय तिवारी, ऋतु सिंह, बृजेश त्रिपाठी, मनोज सिंह टाइगर अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं। गाने को Enterr10 Rangeela नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे अभी तक 69,08,990 से अधिक बार देखा जा चुका है।