Nirahua Real Wife : दिनेश लाल यादव निरहुआ की पहचान दुनिया भर में है। अपनी अदाकारी और गायकी के बलबूते उन्होंने वह पहचान हासिल की है जो कई लोगों का सपना होता है। दिनेश लाल यादव निरहुआ के लिए लोग अपनी जान तक न्योछावर करने के लिए तैयार रहते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी उन्हें काफी इज्जत मिलती है। ऑनस्क्रीन निरहुआ को ज्यादातर आम्रपाली दुबे के साथ देखा जाता है, इन दोनों की जोड़ी हिट भी है। निरहुआ और आम्रपाली के बीच की केमिस्ट्री लाजवाब है, कई इवेंट में भी दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आते हैं ऐसे में लोग समझ बैठते हैं कि आम्रपाली दुबे ही निरहुआ की रियल वाइफ है पर असल जीवन में आम्रपाली, निरहुआ की पत्नी नहीं है। तो फिर कौन है निरहुआ की असली पत्नी हम आपको बताते हैं।
भले ही निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी लाजवाब हो और दोनों को दर्शकों का ढेर सारा प्यार भी मिलता हो पर आम्रपाली दुबे कभी निरहुआ की धर्मपत्नी नहीं बनेंगी, क्योंकि निरहुआ ने अपने करियर के स्टार्टिंग दौर मैं ही ब्याह रचा लिया था। वे शादीशुदा है और उनके दो बच्चे भी हैं। निरहुआ की पत्नी का नाम मनसा देवी है जो लाइमलाइट से दूर रहती है और फैमिली में ही पूरा फोकस करती है। निरहुआ और मनसा देवी के दो बच्चे हैं जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल है। लड़के का नाम आदित्य है तो लड़की का अदिति। निरहुआ की छोटी बेटी अदिति अभी से सोशल मीडिया में छाई हुई है क्योंकि उन्हें बॉक्सिंग करने पसंद है। अदिति की उम्र बेहद कम है, वह 7 साल की है, इसके बावजूद वे बॉक्सिंग करती हैं और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया रहता है। निरहुआ की असली पत्नी मनीषा देवी देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत है उनके हुस्न के आगे कई भोजपुरी और बॉलीवुड की अभिनेत्रियां भी कम लगती है पर मनसा देवी एक्टिंग नहीं करती। ऐसे में निरहुआ की ऑनस्क्रीन जोड़ी तो आम्रपाली दुबे के साथ ही जमती है, तो आपको छोड़ जाते हैं दोनों के चकाचक वीडियो के साथ।