12 लाख से ज्यादा बार देखा गया Aamrapli Dubey और Nirahua का ये रोमांटिक गाना, चश्मा पहन फैंस के निकालें पसीने

Avatar photo

By

Snehlata Sinha

Aamrapli Dubey Hot Romantic Song: होली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘फसल’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म के गाने भी दर्शकों और फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। ‘मैरून कलर साड़‍िया’ और ‘बलमु के हिपिया’ जैसे गानों ने पर्दे पर रोमांस का गजब समां बांधा है।यूट्यूब पर ‘बलमु के हिपिया’ को खूब देखा और सराहा जा रहा है। यह गाना दो महीने में ही 1.2 म‍िल‍ियन यानी 12 लाख से अध‍िक बार देखा जा चुका है।

गाने में आम्रपाली दुबे अपने राजा जी यानी निरहुआ पर प्‍यार बरसा रही हैं। वह घर के आंगन में अंगड़ाई ले रही हैं और कह रही हैं कि उनके सईया जी के हिपिया यानी लंबे बाल हीरो से भी हेवी लग रहे हैं।यह खूबसूरत रोमांटिक गाना श‍िल्‍पी राज ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। गाने में आम्रपाली दुबे का डांस देखने लायक है। वह कहती हैं, ‘उड़ेला फर फर बहे पुरवईया, चश्‍मा पहिर जब लेने अंगड़ईया, दिलवा में गोली दागे हे, राजा जी के ह‍िपिया हीरो से हेवी लागे हे।’

फिल्म ‘फसल’ एक खेतिहर किसान के परिवार की कहानी है। फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के अलावा संजय पांडे, विनीत विशाल, शुभी शर्मा, अयाज खान, अरुणा गिरी और तृषा प्रमुख भूम‍िकाओं में हैं। फिल्म की कहानी और स्‍क्रीनप्‍ले पराग पाटिल और राकेश त्र‍िपाठी ने लिखे हैं।इस गाने को श‍िल्‍पी राज ने अपनी आवाज में गाया है। तो श्याम देहाती ने गाने का बोल लिखा है। वही आशीष वर्मा ने इस गाने का म्यूजिक दिया है।

Snehlata Sinha के बारे में
Avatar photo
Snehlata Sinha I am Snehalata Sinha, a lifestyle journalist with extensive experience in the field. Specializing in fashion, style, latest trends, Bollywood gossip, and beauty remedies, I began my career as an intern at News-24. However, for the past 5 years, I have been working with timesbull.com. My insights and updates will keep you informed and help you stylishly enhance your lifestyle. Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App