7TH PAY COMMISSION: चुनाव के बीच कर्मचारियों को मिली अनोखी सौगात, डीए में हुई इतने फीसदी की बढ़ोतरी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

DA Hike: केंद्र व राज्य सरकारें इन दिनों कर्मचारियों को लुभाने के लिए बड़े-बड़े कदम उठा रही हैं, जिसका फायदा लोगों को बड़े स्तर पर भी मिल रहा है। केंद्र के साथ कई राज्य सरकारों ने भी महंगाई भत्ते(डीए) में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर किया है, जिससे बेसिक सैलरी में ठीक-ठाक इजाफा देखने को मिलेगा। इस बीच त्रिपुरा सरकार ने महंगाई भत्ता(डीए) डीए में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है, जिससे बेसिक सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा। लोकसभा चुनाव के बीच सरकार की यह किसी बड़े ऐलान की तरह माना जा रहा है।

इसका फायदा बड़ी संख्या में कर्मचारियों को देखने को मिलेगी, जिसकी दरें भी एक जुलाई से प्रभावी मानी जाएंगी। सरकार ने आधिकारिक रूप से भी यह ऐलान कर दिया है। डीए में कितनी बढ़ोतरी हुई कितने लोगों को इसका लाभ मिलेगा, यह जानने के लिए आप नीचे तक ध्यान से आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

सरकार ने इतने फीसदी बढ़ाया डीए

त्रिपुरा राज्य सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए डीए में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। राज्य के सीएम माणिक साहा ने हाल ही में राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए 1 जनवरी 2024 से 5 फीसदी ज्यादा डीए की घोषणा कर दी है।

डीए में इस बढ़ोतरी से अब कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 25 प्रतिशत डीए का लाभ मिलेगा। सीएम माणिक साहा के मुताबिक, सालाना कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को यह 5 फीसदी डीए देने के लिए करीब 500 करोड़ की जरूरत होती है।

सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 82,000 पेंशनभोगियों और 1,06,932 कर्मचारियों को फायदा देखने को मिलेगा। महंगाई में यह घोषणा किसी बूस्टर डोज की तरह साबित होगी।

सरकार के ऐलान से कर्मचारियों का खिला चेहरा

राज्य सरकार द्वारा डीए में यह इजाफा किसी वरदान की तरह माना जा रहा है। सरकार ने जीवनयापन के बढ़ते खर्चों की दिशा में एक सकारात्मक कदम के तौर पर माना जा रहा है। यह सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आर्थिक राहत प्रदान करने के लक्ष्य की दिशा में एक शानदार कदम समझा जा रहा है। सरकार अपने कर्मचारियों और सेवानिवृत्त लोगों के आर्थिक भविष्य का समर्थन करने का संकल्प दिखा रही है। इससे कर्मचारियों के जीवन स्तर में काफी पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेगा।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App