नई दिल्ली। फिल्मी जगत की दुनिया अपने में ही एक अद्भुत रचना है, जहां पर लोग अपने नाम और काम से जाने जाते हैं। कुछ अभिनेत्री और अभिनेता लोगों के मन को भा जाते हैं और वहीं कई लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में जुड़ जाते हैं। बॉलीवुड में 90 के दशक तमाम ऐसी एक्ट्रेसेस हुईं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और बोल्डनेस से धूम मचा दी थी। लेकिन कुछ सालों बाद वो इंडस्ट्री से दूर हो गई। आज हम यहां जिस अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, इन्होंने 90 के दशक में कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया। हालांकि, कुछ सालों बाद वो फिल्मी दुनिया से बहुत दूर चली गई। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री अश्विनी भावे की।
https://www.instagram.com/p/Clv4Tj3yY2_/
अश्विनी भावे जो की दशक 90 की खूसबूरत अभिनेत्रीयों में से एक हैं, जिन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत 1986 में मराठी फिल्मों से किया था। अश्विनी भावे अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ नजर आई थीं। फिल्म में अश्विनी भावे के अलावा रोनित रॉय, फरहीन और अनुपम खेर जैसे सितारे भी थे। फिल्म में अक्षय कुमार एक सैनिक के रोल में थे, जिसे लोगो ने खूब पसंद किया था।
https://www.instagram.com/p/Clu8fnxyOdy/
वहीं, इस किरदार के बाद अश्विनी भावे को लोग बहुत पसंद करने लगे और उनके दीवाने हो गए थे। उन्होंने साल 2007 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर किशोर बोपारदिकर से शादी कर ली थी। वहीं, इस फिल्म के बाद उनके करियर ने असमान छू लिया था और वह आजकल बॉलीवुड से दूर अब अमेरिका के सैनफ्रैंस्सिको में रहती हैं। अश्विनी भावे अब दो बच्चों की मां हैं। लेकिन वह सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती है। सोशल मीडिया पर अक्सर वह फोटो शेयर करती रहती हैं। फोटो में उनकी सादगी और खूबसूरती देखने लायक होती है।