नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्टी की हसीन अदाकाराओं में से एक अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई हुई है। अक्षरा सिंह (Akshara Singh Video) प्रोफेशनल डांसर भी हैं।
अक्षरा सिंह के गाने आये दिन इंटरनेट पर वायरल होते हुए देखने को मिल जाते हैं। अक्षरा सिंह को सोशल मीडिया पर भी काफी ही ज्यादा एक्टिव देखा जाता है। एक्ट्रेस अपने फैंस के लिए आये दिन फोटोज और वीडियो शेयर करती ही रहती हैं।
एक्ट्रेस कई सुपरहिट फिल्में इंडस्टी को तोहफे में दे चुकी हैं। अक्षरा सिंह आए दिन अपने जबरदस्त सांग की वजह से सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं।
अक्षरा सिंह यूं तो कई भोजपुरी स्टार के साथ फिल्मी पर्दे पर ठुमके और रोमांस करती हुईं नजर आ चुकि हैं, लेकिन पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ एक्ट्रेस की जोड़ी को सबसे अधिक दर्शकों द्वारा पसंद किया गया है।
ये जोड़ी जब भी एक साथ नजर आती थी तो भोजपुरी दर्शकों के बीच खलबली मचा जाती थी। इस जोड़ी का इंडस्टी में अलग ही क्रेज देखने को मिलता था।
दोनों के बीच की दूरियों ने उनकी पर्सनल लाइफ रही है। अब पर्सनल लाइफ की वजह से अक्षरा और पवन सिंह की प्रोफेशनल लाइफ पर भी काफी असर देखने को मिला है। दोनों पर पर्दे पर साथ नजर नहीं आते हैं।
इस जोड़ी के चाहने वाले आज भी इन्हें एक साथ देखना चाहते हैं। तो हम पवन सिंह और अक्षरा सिंह के चाहने वालों के लिए एक बेहद ही रोमांटिक गाना लेकर आये हैं, जिसमें आपको भर भरकर रोमांस देखने को मिलने वाला है।
अक्षरा और पवन सिंह पर फिल्माया गया गाना ‘ओठलाली में रोटी बोर के’ (Othlali Me Roti Bor Ke) के दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है। इस गाने के वीडियो में दोनों स्टार्स एक दूसरे पर बेशुमार प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं।
इस गाने में पवन सिंह का निराला अंदाज देखने को मिल रहा है। गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया गया है। गाने में पवन सिंह और अक्षरा के बीच हल्की प्यार भरी नोंक-झोंक भी देखने को मिल रही है।
इस गाने को Bhojpuri Hit Songs नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है, जिसे अभी तक 17,359,554 से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने को Pawan Singh ने ही आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Manoj Matalbi ने लिखा है और गाने को म्यूजिक से सजाया है Om Jha ने।