नई दिल्ली : बॉलीवुड में 90 का दौरा एक्ट्रेस का समय था। इस दौरान बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक कहानी खूबसूरत अभिनेत्री आई। जिन्होंने बॉलीवुड पर अपना जादू चलाया। इन्हीं में से दो नाम है ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) और मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) का। दोनों ही अभिनेत्रियां काफी खूबसूरत और सफल रही है। लेकिन इन दोनों का झगड़ा भी काफी मशहूर है।
दरअसल दोनों ही अभिनेत्रियां एक अभिनेता से प्यार कर बैठी थी। पूर्व मिस वर्ल्ड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपने लव अफेयर को लेकर भी काफी चर्चा में रह चुकी है। उनका नाम सलमान खान से लेकर विवेक ओबरॉय के साथ तक जोड़ा गया है। उनकी यह दोनों ही अफेयर काफी चर्चा का विषय बने थे। खबरों की माने तो सलमान खान और विवेक ओबेरॉय से पहले भी उनका एक अफेयर रह चुका था।
अभिनेत्री अपने शुरुआती समय में एक व्यक्ति के साथ लव रिलेशन में थी। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन उस समय के सबसे मशहूर मॉडल राजीव मूलचंदानी को डेट कर रही थी। इस बात का खुलासा खुद फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला द्वारा किया गया था। दरअसल राजीव मूलचंदानी का लव अफेयर अभिनेत्री मनीषा कोइराला के साथ भी रहा था।
मनीषा ने अपने इस रिश्ते को खुलकर स्वीकार भी किया था। लेकिन ऐश्वर्या ने कभी भी राजीव के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की और हमेशा ही राजीव के साथ अपने रिश्तों की खबरों को खारिज किया। लेकिन राजीव को लेकर ऐश्वर्या और मनीषा के बीच लड़ाई हुई थी।
एक इंटरव्यू के दौरान मनीषा कोइराला ने कहा था कि राजीव ने ऐश्वर्या को छोड़कर उन्हें चुना था। मनीषा के बयान के बाद ऐश्वर्या ने भी अपना बयान दिया और कहा था कि वह कभी राजीव मूलचंदानी के साथ रिलेशन में थी। यही नहीं वह दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त थे। इसके अलावा कुछ भी नहीं। इसके अलावा ऐश्वर्या ने मनीषा कोइराला पर पलटवार करते हुए कहा था कि वह तो हर महीने लड़का बदल देती है।