Bhojpuri hot dance : भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का सफर बेहद ही आश्चर्यजनक रहा है। गायक ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं और फेन्स उन जोशीले ट्रैक पर थिरकने से खुद को नहीं रोक पाते। खेसारी (Khesari Lal Yadav) के म्यूजिक वीडियो अक्सर वायरल होते रहे हैं, जिन्हें लाखों व्यूज मिलते हैं। इंटरनेट पर वायरल होने नया वीडियो है पिया जी के मुस्की है। खेसारी और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) पर फिल्माया यह गाना 2022 में रिलीज किया गया था। अब तक इस म्यूजिक वीडियो को YouTube पर 107,395,065 से अधिक बार देखा जा चुका है।
वायरल हो रहे इस गाने की थीम किसी शादी की नज़र आ रही हैं। अभिनेत्री ने अकेले ही फेन्स को अपना दीवाना बनाया हुआ हैं। पिया जी के मुस्की के लिए संगीतकार रजनीश मिश्रा ने म्यूजिक दिया है, जबकि इस पेप्पी ट्रैक के बोल प्रफुल्ल तिवारी द्वारा लिखे गए हैं। प्रियंका सिंह की आवाज़ ने गाने को और भी मधुर बना दिया हैं।
अब फैंस इस म्यूजिक वीडियो की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कमेंट बॉक्स में एक ने लिखा, “इसे प्योर म्यूजिक कहा जाता है…बहुत पसंद आया।” इसमें कोई अश्लीलता नहीं है, फिर भी पूरा म्यूजिक वीडियो सुपर है।” एक अन्य ने लिखा, “इस तरह के गानों को बढ़ावा मिलना चाहिए क्योंकि ये भोजपुरी की सच्ची भावना को दर्शाते हैं और दुनिया को बताते हैं कि भोजपुरी कितनी प्यारी है! ऐसे और भी गानों की जरूरत है! शानदार काम किया गया।”
आपको बता दें कि पिया जी के मस्की, खेसारी लाल यादव की फिल्म डोली सजा के रखना से लिया गया है, जो वर्ष 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें फीमेल लीड के तौर पर आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) भी थीं।
इस फिल्म की कास्ट के बारे में बात करे तो इसमें Khesari Lal Yadav, Aamrapali Dubey, Raksha Gupta, Vinod Mishra, Anup Arora, Samarth Chaturvedi, Ayaz Khan, Rina Rani, Vidya Singh, Sahab Laldhari, Akhilesh Kumar, Bina Pandey जैसे शानदार कलाकार हैं।