नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है, जो हर किसी के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। माना जा रहा है कि मोदी सरकार अब जल्द ही कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ-साथ डीए एरियर का पैसा खाते में डालने वाली है। अगर ऐसा होता है तो फिर यह साल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा।
सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में कीरब 4 फीसदी का इजाफा कर सकती है, जिसके बाद बेसिक सैलरी में ठीक-ठाक बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है। इसके अलावा 18 महीने का अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा भी खाते में ट्रांसफर किया जा सकता है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो गिफ्ट देने की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है।
खाते में जल्द आएगा डीए एरियर का पैसा
केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 18 महीने का डीए एरियर का पैसा भेजने वाली है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों को कई लाख रुपये का फायदा होना संभव माना जा रहा है। दरअसल, मोदी सरकार ने 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक का डीए एरियर का पैसा नहीं भेजा था, जिसकी कोरोना वायरस बताया था।
कर्मचारी उसी समय से डीए एरियर की मांग करते रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है। प्रथम श्रेणी के कर्मचारियों के खाते में करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा आने की उम्मीद है, जो राशि किसी बूस्टर डोज से कम नहीं है।
डीए में होगी बढ़ोतरी
सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है, जिसके बाद यह 46 प्रतिशत हो जाएगा। इसके बाद सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है, जो किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगी। वैसे वर्तमान में कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है। अब जो डीए बढ़ाया जाएगा उसकी दरें 1 जुलाई 2023 से लागू होंगी।