नई दिल्लीः देशभर में अब तापमान का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे मौसम गर्म दिख रहा है। उत्तर भारत में लगातार बर्फबारी का सितम जारी है, जिससे कुछ इलाकों में हिमस्खलन की घटनाएं देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं हिमालयन हिस्सों में माइनस में तापमान चल रहा है, जिससे कुछ झीलें और नाले भी जमे हुए हैं।
देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह से धूप खिली रही है, जिससे दिन चढ़ने के साथ-साथ तापमान का स्तर भी उच्च होता गया। पश्चिमी यपी, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में सुबह-सुबह कोहरा के आगोश रहा है, जिसके साथ कुछ जगह तेज हवा भी दर्ज की गई। शाम होते होते तापमान काफी नीचे लुढ़क गया, जिससे लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
इन इलाकों में जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के मुताबिक, फरवरी में ही इतनी धूप है कि आगे आने वाले महीनों में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जाने की उम्मीद है। हालांकि, रात में चलने वाली हवाओं से लोगों को राहत देखने को मिल सकती है।
मुख्य रूप से उत्तर भारत की बात करें तो यहां मौसम का मिजाज में कोई परिवर्तन नहीं देखा जा रहा है। आईएमडी की ओर से से एक और ताजा अपडेट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आज (17 फरवरी) से शुरू होने वाले क्षेत्रीय मौसम को प्रभावित कर सकता है।
इसे भी पढ़ेंः 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलने वाली है खुशखबरी, सैलरी में होगी इतनी बढ़ोतरी
इन राज्यो में तेज गरज के साथ होगी बारिश
आईएमडी के अनुसार, 17-19 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में गरज के साथ-साथ तेजी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश सहित उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ऊपरी इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर सहित पूर्वी राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अनिवार्य रूप से गर्म, नम हवा प्रणालियां हैं जो भूमध्य सागर के ऊपर बनती हैं। पूर्व की तरफ यात्रा करती हैं, जहां फिर वे भारत और हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं की ओर अपना रास्ता बनाते हैं, जिधर वे अक्सर बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।
यहां होगी तेज बारिश
आईएमडी के मुताबिक, आगामी तीन दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकतर इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
आगामी 24 घंटों में, उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इन हवा की स्थितियों का क्षेत्र पर हवादार प्रभाव हो सकता है, विशेष रूप से भारत की लैंडलॉक राजधानी में, जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल सकती है। जानकारी के लिए बता देंकि देश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता जा रहा है। यूपी के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में तापमान काफी बढ़ने की उम्मीद है।