नई दिल्लीः देशभर में इन दिनों मौसम के मिजाज में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे कहीं तापमान में गिरावट तो कहीं बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देश की राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
इतना ही नहीं दोपहर के समय इन हिस्सों में तापमान काफी बढ़ गया, जिससे धूप का स्तर काफी बढ़ गया। बिहार, पूर्वी यूपी और झारखंड के अधिकतर हिस्सों में धूप दिखाई दी तो शाम होते-होते तापमान काफी गिर गया। उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अभी भी कई जगह बर्फबारी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है, जिससे लगोों का जीना दुश्वार हो रहा है।
सुबह बर्फबारी होने से कई मार्ग बंद हो गए, लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
इसे भी पढ़ेंः Aaj Ka Sone Ka Bhav: सुबह होते ही सोने के दाम में तगड़ी गिरावट, 10 ग्राम गोल्ड मात्र इतने रुपये में खरीदें
जानिए इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार, तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गईक जिससे लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मौसम काफी सुहाना बना रहने की संभावना है। आगामी अगले 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, नागालैंड और अंडमान में गरज के साथ बारिश का प्रकोप देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 25-27 के बीच बारिश के साथ बर्फबारी होने की चेतावनी जारी कर दी है।
आगामी 2 दिनों तक देश के ज्यादातर इलाकों तापमान में कोई कई परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। उत्तर पश्चिमी भारत में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले पांच दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक दर्ज किए जाने की संभावना बनी हुई है।
इसके साथ ही आगामी दो दिन उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। वहीं, इसके बाद पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। देश के कुछ इलाकों तापमान दर्ज किए जाने की संभावना बनी हुई है।
आईएमडी के अनुसार, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई गई है। वहीं, 25 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके चलते 26 फरवरी से फिर से तापमान बढ़ने की आशंका लगाई गई है। बादल छाने से दिन के तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।
वहीं, पहाड़ी इलाकों में 25 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई गई है। जबलपुर का मौसम भी आंशिक रूप से प्रभावित देखने को मिल सकता है।
जानिए इन इलाकों में कैसा रहा मौसम का मिजाज
दिल्ली एनसीआर से सटे पश्चिमी यूपी और हरियाणा के कई जिलों में आज मौसम साफ रहा। मेरठ, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, बुलंदशहर, अमरौहा, हापुड़ में आज दिनभर धूप खिली रही, जिसके बाद शाम को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां अभी मौसम में यथासथिति देखने को मिली सकती है। वहीं, आने वाले दिनों में यहां तापमान में बढ़ोतरी का दौर दर्ज किया जा सकता है।