Bank FD vs Post Office TD: देश में कई सारी सेविंग स्कीम चल रही है। जिनमें निवेश कर आप अच्छा खासा पैसा फंड बना सकते हैं। ये स्मॉल सेविंग स्कीम आपको सुरक्षित निवेश प्रदान करती हैं। हाल ही में ये स्मॉल सेविंग स्कीम्स (Small Savings Schemes) पर ब्याज दरों में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद से पोस्ट ऑफिस की टर्म डिपॉजिट (Post Office Term Deposits) का मुकाबला बैंक एफडी (Bank FD) से हो रहा है। पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम के तहत 2 साल के निवेश पर 6.9 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है, जो कि अधिकांश बैंकों की ओर से समान मैच्योरिटी वाली डिपॉजिट पर दी जाने वाली दरों के समान ही है।
बता दें कि रिजर्व बैंक ने मई 2022 में रेपो रेट में इजाफे का सिलसिला शुरु किया गया था और तभी से एफडी में ब्याज दर 4 फीसदी से बढ़कर 6.50 फीसदी हो चुकी है। इसका प्रभाव यह हुआ है कि पिछले साल की दूसरी छमाही में बैंको ने ज्यादा वित्त जुटाने के लिए रिटेल डिपॉजिट पर अधिक देना शुरु कर दिया है। इसका नतीजा यह हुआ कि 2022 मई से फरवरी 2023 के समय बैंकों की नई डिपॉजिट 2.22 फीसदी तक बढ़ गई है।
इसे भी पढ़ें:- Tata लाएगी देश की सबसे सस्ती Electric एसयूवी, Maruti Alto का होगा कबाड़ा
वहीं वित्त वर्ष 2022-2023 की पहली छमाही में बैंकों का जोर बल्क डिपॉजिट पर ज्यादा था। लेकिन दूसरी छमाही में उनकी प्रायरोरिटी बदली और रिटेल डिपॉजिट जुटाने पर उन्होंने ज्यादा ध्यान दिया। ब्याज की दरों में इजाफा करना इसी का एक भाग रहा है।
सरकार करती है स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों का फैसला
जानकारी के लिए बता दें कि सरकार स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों को जनवरी-मार्च तिमाही के लिए 0.2-1.1 फीसदी, अप्रैल-जून 2023 तिमाही के लिए 0.1-0.7 फीसदी और अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए 0.1 से 0.3 फीसदी तक बढ़ा दी है। इसके पहले स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में लगातार 9 तिमाहियों से स्थिर बनी हुई हैं। साल 2021 से 2022 तक इनमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया था। इस स्मॉल सेविंग स्कीम पर ब्याज दरों का फैसला सरकार करती है।
इसे भी पढ़ें:- Post Office की FD में 2 लाख के निवेश पर 1, 2, 3 और 5 सालों में कितना मिलेगा ब्याज, देखें यहां
वहीं रिजर्व बैंक ने कहा बैंकों की टर्म डिपॉजिट अब पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट दरों की तुलना में प्रति स्पर्धा से निर्धारित हैं। रिजर्व बैंक के अनुसार, 1 से 2 साल की मैच्योंरिटी वाली बैंक फुटकर जमा पर WADTDR फरवरी 2023 में 6.9 फीसदी का हो गया है। जबकि सितंबर 2022 में यह 5.8 प्रतिशत और मार्च 2022 में 5.2 फीसदी था।
पोस्ट ऑफिस में 2 साल के टीडी पर मिल रहा 6.9 फीसदी का रिटर्न
इस स्मॉल सेविंग स्कीम पर ब्याज दर लगातार तीन बार बढ़ने के बाद 2 साल के पोस्ट ऑफिस की टर्म डिपॉजिट पर 6.9 फीसदी का रिटर्न दिया जा रहा है। यह ब्याज दर सितंबर 2022 में 5.5 फीसदी की थी।
इसे भी पढ़ें:- कल भारत में Oppo और Samsung के लिए आफत बनकर आ रहा Vivo का 5G फोन, गर्ल्स कुछ घंटे और…
जानिएं SBI की FD पर ब्याज दर
बता दें देश की सबसे बड़ी बैंक SBI एक साल से ज्यादा औऱ 2 साल से कम की जमा राशि पर 6.8 फीसदी का ब्याज दे रही है। वहीं 2 से 3 साल की एफडी पर 7 फीसदी की दर से ब्याज दे रही है। बैंकों ने इस साल 2021 की मई, 2022-मार्च, 2023 के समय रेपों रेट की बढ़ोतरी होने से अपनी EBLR में 2.50 फीसदी का इजाफा किया है और वहीं MCLR में 1.40 फीसदी का इजाफा हुआ है।