Rajdoot Bike History: आज के समय हर प्रोडक्ट का विज्ञापन किया जाता है। विज्ञापन से उस पार प्रोडक्ट की पॉपुलैरिटी को बढ़ाया जाता है। लोगों के बीच उसकी पहचान बनाई जाती है जिससे लोग उसे खरीदते हैं। यह काफी पहले से किया जा रहा है। एक समय था जब भारतीय सड़कों पर बुलेट से ज्यादा Rajdoot दिखा करती थी।
उस समय इस बाइक का एक अलग ही क्रेज हुआ करता था। उस समय राजदूत बाइक का विज्ञापन अभिनेता Dharmendra किया करते थे। हाल ही में उस विज्ञापन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विज्ञापन में मोटरसाइकिल की ताकत को दिखाया गया है। इसी ताकत के कारण राजदूत (Rajdoot) ने उपलब्धि हासिल की थी और समय के साथ ना बदलने के कारण मार्केट से गायब हो गई।
यह भी पढ़ें:-खर्चे Maruti Alto जितने पैसे और घर लाएं बेस्ट SUV Mahindra Thar
विज्ञापन में धर्मेंद्र (Dharmemdra) एक लाल रंग के राजदूत के साथ दिखते हैं। बाइक को वह ड्रिफ्ट करते नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र बताते हैं कि बाइक दिखने में बेहद ही शानदार और मजबूत है। इसकी मजबूती को दिखाते हुए वह बताते हैं कि यह भारी वजन उठा सकती है। इसमें बताया गया है कि इस बाइक में मेंटेनेंस का झंझट नहीं होता है। इन्हीं सब कारणों के कारण इस बाइक ने उस समय सभी का भरोसा जीता था और इसकी बिक्री आसमान छू रही थी।
यह भी पढ़ें:-Mahindra XUV400 या Tata Nexon EV, कौनसी है बेस्ट Electric एसयूवी
जैसे आज के समय रॉयल इनफील्ड बुलेट काफी पॉपुलर है। उस समय राजदूत की पॉपुलैरिटी वैसी हुआ करती थी। इस बाइक का इतिहास ऑटोमोबाइल सेक्टर में काफी बड़ा स्थान रखता है। उस समय इसमें 173 सीसी का टू स्ट्रोक इंजन मिलता था। यह इंजन 7.5 बीएचपी का पावर और 12.7 एनएम का टॉर्क जनरेट करता था। यह उस समय के लिए काफी ज्यादा पावर थी। यह मॉडल भारत में काफी लोकप्रिय थी। हालांकि एक समय था जब यह बाइक अपनी पहचान बनाने को मोहताज थी।
इसे पहचान उस समय की फिल्म बॉबी से मिली। 70 के दशक में दिग्गज अभिनेता राज कपूर के छोटे बेटे ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने बॉबी फिल्म से अपनी बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्हें राजदूत बाइक चलाते हुए दिखाया गया था।
उस समय यह फिल्म ब्लॉकबस्टर थी और फिल्म के पॉपुलैरिटी के साथ बाइक भी काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई। उसी समय इसे एक नया नाम बॉबी राजदूत भी मिला। लेकिन समय के साथ नई बाइक्स बाजार में आती रही और राजदूत ने खुद को अपग्रेड नहीं किया। फिर टेक्नोलॉजी के अभाव में यह कंपनी बंद हो गई।