Mutual Funds : Small Cap Funds ने निवेशकों को बनाया दीवाना 

By

Yogesh Yadav

Mutual Funds : लगातार म्यूचुअल फंड्स लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। दिन ब दिन म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने वाले निवेशकों की संख्या में तेजी से इजाफा जो रहा है। बीते 5 साल में म्यूचुअल फंड निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न प्राप्त हुआ है जिसके चलते लोग इस निवेश योजना पर भरोसा जता रहे है। इसी का सबूत इस लेख में आपको हम देने जा रहे है।

स्मॉल कैप फंड्स का रहा जलवा

बाजार में आई तेजी और खुदरा निवेशकों की बढ़ती भागीदारी के चलते स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड्स की संपत्ति मार्च 2024 के अंत में 2.43 लाख करोड़ रुपये तक जा पहुंची है। सालाना आधार पर संपत्ति में 83 फीसदी का उछाल आया है। यह वृद्धि इस बात का पुख्ता सबूत है कि किस प्रकार निवेशकों का रुझान म्यूचुअल फंड की तरफ तेजी से बढ़ा है। वही एक साल पहले फोलियो की संख्या 1.09 करोड़ थी जो इस मार्च 2024 के अंत में 1.9 करोड़ तक आ गई है।

40 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश

यदि हम वित्तीय वर्ष 2023–24 के आंकड़ों की तरफ देखें तो 40,188 करोड़ रुपए का निवेश स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड में हुआ है। जबकि यही आंकड़ा बीते वर्ष 2022 के दौरान 22,103 करोड़ रुपए रहा है जो कि 40 हजार करोड़ रुपए से काफी ज्यादा कम है। लेकिन दूसरी तरफ यह भी देखने को मिला है कि 2 साल में पहली बार 94 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली मार्च 2024 के महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड में हुई है।

AMFI यानी कीएसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार मार्च 2023 के आखिर में स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड्स का AUM यानी कि एसेट अंडर मैनेजमेंट बढ़ा है और यह आंकड़ा 2.43 लाख रुपए करोड़ था जो मार्च 2022 के आखिर में 1.33 करोड़ रुपए रहा था।

Yogesh Yadav के बारे में
Yogesh Yadav मेरा नाम योगेश यादव है और पत्रकारिता के क्षेत्र में मेरा अनुभव 3 सालों से अधिक का है। खास तौर पर फाइनेंस विषय के बारे में लिखने में मेरी रुचि अधिक है। म्यूचुअल फंड, बिजनेस आइडिया, बैंकिंग और पोस्ट स्कीम के बारे में लिखना मुझे पसंद है। अतः TimesBull.com के द्वारा अब मैं अपनी सेवाएं दे रहा हूं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App