इतने साल पहले भारत में हुई थी SIP की शुरुआत, अब इतने करोड़ लोग उठा रहे है फायदा

By

Yogesh Yadav

Mutual Fund SIP Investment : भारत में आज से 10 साल पहले लोग निवेश के प्रति इतने अधिक जागरूक नही थे जितना की आज के समय में लोग निवेश को प्राथमिकता देने लगे है। खासकर म्यूचुअल फंड एसआईपी ने लोगों के दिलों में अपनी महत्वपूर्ण जगह बना ली है।

दिल खोलकर लोगों द्वारा म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में एसआईपी (Systematic Investment Plan) द्वारा निवेश किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हो कि पहली बार भारत में SIP की शुरुआत कब हुई थी?

भारत में इस साल हुई थी SIP की शुरुआत

हालांकि इसका स्पष्ट प्रमाण नही है लेकिन माना जाता है कि पहली बार भारत में SIP की अवधारणा को वर्ष 1990 में पेश की गई थी। लेकिन जब ”म्यूचुअल फंड सही है” अभियान को अस्तित्व लाया गया उसके बाद से असल में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) लोगों के बीच में अधिक पॉपुलर हुआ। 

एक जबरदस्त आंकड़ा AMFI यानी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड ऑफ इंडिया द्वारा भी जारी किया गया है। इस आंकड़े के अनुसार वर्ष 2016 में म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए कुल 3,122 करोड़ रुपए का निवेश हुआ था। जबकि अब फरवरी 2024 में यह आंकड़ा रिकॉर्ड 19,187 करोड़ रुपए तक पहुंच गया था। 

9 साल में 11 गुना बढ़ गए SIP खाते

AMFI के अनुसार आज की डेट में म्यूचुअल फंड एसआईपी खातों की संख्या 8.20 करोड़ है। लेकिन 2015 में महज 73 लाख लोगों ने ही अपना SIP खाता खुलवाया था।

यह आंकड़ा बताता है कि इस 9 साल की अवधि में 11 गुना की वृद्धि SIP Accounts में हुई है। इसके अलावा दिसंबर 2023 में MF AUM आंकड़ा 50 ट्रिलियन रुपए को पार करने में कामयाब रहा।

म्यूचुअल फंड में आई इस तेजी का मुख्य कारण यह रहा है कि समय में साथ शेयर बाज़ार में भी खूब तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा खुदरा निवेशकों की भागीदारी भी बढ़ती गई है।

आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि वित्त वर्ष 2023–24 में म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए कुल 1,79,948 करोड़ रुपए का निवेश हुआ था जो कि अपने आप में ही एक बड़ा रिकॉर्ड है।

डिस्क्लेमर : TimesBull.com ब्लॉग के द्वारा किसी भी तरीके से अपने पाठकों को वित्तीय निवेश की सलाह नही दी जाती है। हमारा उद्देश्य सिर्फ ज्ञान और मनोरंजन के रूप में आपको सही जानकारी देना है। इसलिए किसी भी तरह से वित्तीय निवेश करने के लिए किसी अनुभवी वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

Yogesh Yadav के बारे में
Yogesh Yadav मेरा नाम योगेश यादव है और पत्रकारिता के क्षेत्र में मेरा अनुभव 3 सालों से अधिक का है। खास तौर पर फाइनेंस विषय के बारे में लिखने में मेरी रुचि अधिक है। म्यूचुअल फंड, बिजनेस आइडिया, बैंकिंग और पोस्ट स्कीम के बारे में लिखना मुझे पसंद है। अतः TimesBull.com के द्वारा अब मैं अपनी सेवाएं दे रहा हूं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App