Nokia मोबाइल बाजार में जाना-माना नाम है और अपना दबदबा बनाए रखने के लिए मार्केट में नए स्मार्टफोन लॉन्च करता रहता है। Nokia ने कुछ समय पहले Nokia 2660 Flip स्मार्टफोन बाजार में उतारा था है, जो काफी पॉपुलर हुआ। अब जानकारी मिली है कि Nokia 2660 Flip में दो नए कलर को जोड़ा गया है। अभी तक यह ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध था, लेकिन अब इसमें ग्रीन और पिंक कलर को जोड़ा गया है।
इसे भी पढ़ें- चावल उबालते समय ना फेंके इसका पानी, करता है कई बीमारियों का इलाज, जानकर दंग रह जाएंगे इसके फायदे
Nokia 2660 Flip Specification
यह फोन डबल डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 2.8 इंच का प्राइमरी डिस्प्ले और 1.77 इंच का सेकेंडरी दिया है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें यूनिसोक T107 चिपसेट दिया है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32GB तक का स्टोरेज सपोर्ट मिलता है। इसमें MP3 प्लेयर, FM रेडियो और ब्लूटूथ 4.2 कनेक्टिविटी भी शामिल है।
Nokia 2660 Flip Battery
Nokia 2660 Flip फोन में 1,450mAh की दमदार बैटरी दी गई है। चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 0.3 एमपी कैमरा और एलईडी फ्लैश है। इसके साथ ही 5 कॉन्टैक्ट को तुरंत कॉल करने के लिए एक इमरजेंसी बटन भी दिया है।
इसे भी पढ़ें- SUV का शौख करें पूरा, सिर्फ 1 लाख में मिलेगी Tata Punch, इतनी कम होगी EMI
Nokia 2660 Flip के नए कलर वेरिएंट के अनुसार, हरे रंग के मॉडल में गोल्ड-टिंटेड डी-पैड और कैमरा आइलैंड है। फोन का कीपैड शरीर के हरे रंग की तुलना में गहरा है। दूसरी तरफ 2660 फ्लिप का पिंक एडीशन एक गहरे गुलाबी कीपैड और डी-पैड के गुलाब गुलाबी दिखता है। दोनों कलर वेरिएंट में रिटेलर के डेटाबेस में पहले से ही कई इमेज हैं। वैसे साफतौर पर नहीं कहा जा सकता है कि Nokia 2660 Flip के दो नए कलर वेरिएंट कब पेश होंगे। कंपनी ने इसे लेकर कुछ खासा जानकारी नहीं दी है।