नई दिल्ली: PM Kisan Yojana Update: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के लाभार्थी किसानों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल सरकार जल्द ही आपके खाते 2000 रूपये की 11वीं किस्त भेजने वाली है। वहीं सरकार में कुछ दिन पहले पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के लिए ई- केवाईसी (e-KYC) को अनिवार्य कर दिया था। इसलिए किसान जल्द से जल्द ई-केवाईसी करवाएं। वैसे आप ई-केवाईसी ऑफलाइन कर सकते हैं। हालांकि आप खुद भी ई-केवाईसी भी कर सकते हैं। आइए ई-केवाईसी (e-KYC) की दोनों प्रोसेस के बारे में जानते हैं।
31 मई से पहले e-KYC कराना जरूरी:
आपको बता दें कि सरकार ने ई-केवाईसी (E-KYC) प्रक्रिया करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। पीएम किसान पोर्टल (PM Kisan Portal) पर अपडेट जानकारी के मुताबिक किसान ई-केवाईसी (E-KYC) प्रक्रिया 31 मई 2022 तक कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले अंतिम तिथि 31 मार्च, 2022 थी। फिर भी अभी लगभग 50 फीसदी किसानों ने ही प्रोसेस पूरा करवाया है।
यहां भी जरूर पढ़े : Ration Card: राशन कार्ड धारकों की होगी बल्ले-बल्ले, सरकार ने फ्री राशन को लेकर लिया ये बड़ा फैसला
यहां भी जरूर पढ़े : राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अब गल्ला के साथ मिलेंगे 5 LED बल्ब, जल्दी जानें कैसे?
कैसे करें e-KYC?
पीएम किसान पोर्टल (PM Kisan Portal) पर ऑनलाइन केवाईसी (e-KYC) करने का ऑप्शन दिया गया है। आप आधार आधारित OTP प्रमाणीकरण के लिए पोर्टल पर Kisan Corner में e-KYC ऑप्शन पर जा सकते हैं। वहीं बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए आपको अपने निकटतम CSC सेंटर पर जाना होगा। आइए जानते हैं कि आप घर बैठे e-KYC की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
जानिए E-KYC के प्रोसेस:
E-KYC करने के लिए सबसे पहले आपको https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाना होगा।
अब होम पेज पर दायीं तरफ ऑप्शन दिखेंगे।
यहां पर आपको e-KYC लिखा हुआ दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
अब अपनी e-KYC की प्रक्रिया पूरी करें।
वहीं बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए आपको अपने निकटतम CSC सेंटर पर जाना होगा।