नई दिल्ली: Ethanol Blended Petrol: देश में तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसमें मोदी सरकार जोर शोर से कदम बढ़ा रही है। तो वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) अपने कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। आए दिन केंद्रीय मंत्री एक से बढ़कर एक घोषणाएं करते रहते हैं जो आम जनता के हित में रहती हैं। हाल ही केंद्रीय मंत्री ने ऐसी बात कह दी है, जिससे कार, स्कूटर और कार चलाने वाले की बल्ले-बल्ले हो गई है।
केन्द्र सरकार नई ईवी पॉलसी में ईलेक्ट्रिक गाड़ियों की खरीददारी करने पर हजारों रुपए की सब्सिडी प्रदान कर रही है, जिससे देश में प्रदुषण की समस्या से निजात मिल सके हैं। देश प्रदुषण की समस्या से निजात दिलानों लिए सरकार एथेनॉल (ethanol) पर लगातार काम कर रही है, जिससे आए दिन एथेनॉल (ethanol) के खबरें आती रहती है।
वही सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने श्रीलंका और बांग्लादेश की सरकारों के साथ एथेनॉल (ethanol) के बारे में चर्चा की है। वही सरकार के इस कदम से देश में तेल की कीमतों में रोक लगेगी और प्रदुषण में कमी आएगी।
केन्द्रीय मंत्री ने की इन दो देशों से बात
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जैव-ईंधन पर सीआईआई सम्मेलन में कहा, ‘मैंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री और श्रीलंका के मंत्री से इस बारे में चर्चा की है। बांग्लादेश और श्रीलंका, दोनों पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने के लिए भारत से एथेनॉल के आयात करने को लेकर उत्सुक हैं।
अगले 15 दिन में आएगी एथेनॉल पंप पर पॉलसी
वही इस प्रोग्राम में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि 15 दिनों में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ उनकी मीटिंग है, जिसमें देश में एथेनॉल पंप (ethanol pump) शुरू करने के लिए नीति बनाने पर चर्चा की जाएगी। वही सरकार के इस कदम से लोगों का काफी फायदा होने वाला है। क्योंकि आप के पास में ethanol pump लग जाएगा, जिससे कम कीमत में डीजल और पेट्रोल मिलने लगेगा।
ये हैं एथेनॉल प्रयोग करने के एक से बढ़कर एक फायदें
आप को बता दें कि एथेनॉल (ethanol) को प्रयोग करने को लेकर सरकार ने कई बड़े फायदें बताएं हैं, जिससे भारत को क्रूड ऑयल को आयात करने में कमी आएगी। मोदी सरकार लगातार ज्यादा से ज्यादा एथेनॉल खरीदने के लिए बात कर रही है।
वही एथेनॉल (ethanol) मिले हुए पेट्रोल की बिक्री होने से तेल की कीमत में कमी आएगी। वही एथेनॉल (ethanol) का सबसे ज्यादा फायदा कार और बाइक चलाने वालों को होने वाला है। एथेनॉल (ethanol) मिले हुए पेट्रोल से देश में प्रदूषण के स्तर को भी कम किया जा सकेगा।
जानिए क्या है एथेनॉल (ethanol) और एथेनॉल ब्लेंडिंग
आप को बता दें कि इथेनॉल एक जैव ईधन है जिसका प्रोडक्शन गेंहूं, आलू, गन्ना आदि एग्रकल्चर प्रोडक्ट से होता है। वही हाल ही में केन्द्र सरकार ने एथेनॉल ब्लेंडिंग के लिए एक रोडमैप जारी किया है। जिसमेंएथेनॉल ब्लेंडिंग के लक्ष्य को बदल कर 2025 तक पूरा करने को कहा गया है। जिसके तहत पेट्रोल में 20% तक इथेनॉल का मिश्रण किया जाना है। मौदूदा समय में एथेनॉल ब्लेंडिंग 8.5% का है।