नई दिल्लीः वर्तमान जमाने में पैन कार्ड बहुत ही जरूरी दस्तावेज है, जिसके नहीं होने पर कई काम बीच में ही लटक जाते हैं। अगर आप कोई टैक्स भरतने हैं या फिर कोई भी वित्तीय काम करने की सोच रहे तो फिर पैन कार्ड होना जरूरी है। इसके नहीं होने पर आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस बीच अगर आपके पास पैन कार्ड बना हुआ है तो फिर यह खबर किसी वरदान से कम नहीं होने जा रही, जिसे जानना बहुत ही जरूरी है।
इसके नहीं होने पर आपको बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। आयकर विभाग ने पैन कार्डधारकों को एक बड़ी जानकारी दी है, जिससे नजर अंदाज करने पर आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अब पैन को आधार कार्ड से लिंक कराना जरूरी कर दिया है, जिसके लिए एक सीमा भी तय कर दी गई है।
- इस तारीख तक कराएं पैन को आधार से लिंक
आयकर विभाग ने पैन कार्डधारकों को एक जरूरी सलाह दी है, जिसका पालन करना जरूरी है। आपको अपना पैन आधार कार्ड से जल्द लिंक कराना होगा, जिसके नहीं होने पर आपको नुकसान उठाना पड़ेगा। आपको यह काम 31 मार्च 2023 से पहले करना होगा। अगर आप इस तारीख से पहले पैन को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराते हैं तो फिर आपको नुकसान भुगतना होगा। 31 मार्च के बाद आपका पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाएगा।
इस स्थिति में आप आयकर रिटर्न दाखिल नहीं कर पाएंगे। इसी सिलसिले में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी सहायता से आप अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना होगा।
- जानिए कैसे करें लिंक
पैन को आधार से लिंक कराने के लिए आपको कहीं धक्के खाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे आराम से यह काम कर सकते हैं, जिसके लिए कुछ चीजों का पालन करना होगा। इसमें आपको सबसे पहले PAN और यूजर आईडी के साथ आधार कार्ड के अनुसार अपने नाम और जन्म तिथि को दर्ज करने की जरूरत होगी। इसके बाद बाद आपको अकाउंट की प्रोफाइल सेटिंग में जाना होगा।
फिर आपको आराम से आधार कार्ड लिंक के विकल्प को चुनना होगा। फिर आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। नेक्स्ट स्टेप पर आपको नीचे की ओर लिंक आधार के विकल्प का चयन करें। इसको सेलेक्ट करते ही आपका आधार पैन से लिंक होने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। यहां आपको पैन को आधार से लिंक करने के लिए 1 हजार रुपये की पेनाल्टी भी जमा करनी होगी। करीब 50 रुपये जनसुविधा केंद्र पर देने प्रोसेस के देने होंगे।