Salman Khan Cars Collection: 27 जनवरी 2022 को सलमान खान 57 साल के हो गए हैं। बॉलीवुड के भाईजान अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। इसके साथ ही उनका शो बिग बॉस भी सुर्खियों में बना रहता है। इस बार का जन्मदिन भी उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मनाई।वही देश भर में मौजूद उनके फैंस ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी। सलमान खान बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं जो काफी शालीन जीवन जीते हैं।
उनका पहनावा बेहद ही साधारण सा होता है लेकिन इसके बावजूद सलमान खान के पास एक से बढ़कर एक कारों का कलेक्शन है। सलमान खान के गेराज में ऑडी, मर्सिडीज़ से लेकर लक्सस जैसी प्रीमियम कंपनियों की कारें भी मौजूद हैं। उनके कलेक्शन में सबसे महंगी रोल्स रॉयस कार है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनके सभी महंगी कार के बारे में बताएंगे।
Audi RS7
सलमान खान के गेराज में ऑडी की RS7 मौजूद है। इसकी कीमत भारत में 2.2 करोड़ रुपए बताई जाती है। यह एक 4 लीटर ट्विन टर्बो बीएड पेट्रोल इंजन वाली दमदार कार है जो 591 बीएचपी का पावर और 800 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे की है और यह सिर्फ 3.6 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
Mercedes Benz AMG GLE और GL 350
सलमान खान के पास दो मर्सिडीज कार Mercedes Benz AMG GLE और GL 350 मौजूद है। इसमें से एमजी की कीमत 1.2 करोड़ रुपए बताई जाती है। यह भी एक स्पोर्ट्स लग्जरियस कार है जो सिर्फ 5.7 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं दूसरी जीएल 350 की कीमत ₹80 लाख बताई जाती है। यह 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है और सिर्फ 4.9 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।
Audi A8L
सलमान खान को ऑडी कार का काफी शौक है इसीलिए उनके पास ऑडी की एयरटेल भी है। इसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपए बताई जाती है। यह एक सेडान है जिसमें 3 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। इसकी टॉप स्पीड है 100 किलोमीटर प्रति घंटे की है।
Mercedes S Class
सलमान खान के पास मर्सिडीज की s-class प्रीमियम सेडान है। इसकी कीमत 1.6 करोड़ रुपए है। इसमें 3 लीटर का विशेष पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन के सभासद बीएचपी का पावर और 500 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।
Land Rover Vogue
लैंड रोवर की सबसे महंगी कार रेंज रोवर बुक भी इस एक्टर के घर आज की शोभा बढ़ाती है। इसकी कीमत 2.4 करोड रुपए रखी गई है। इसमें 3 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह एक प्रीमियम एसयूवी है जिसका पावर काफी ज्यादा होता है। यह 209 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है और सिर्फ 7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
Lexus LX
सलमान खान के पास लक्सस की पुरानी मॉडल एलेक्स भी मौजूद है। इसकी कीमत उस समय 35 लाख रुपए थी। इसमें 6 सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है और यह दिखने में लैंड क्रूजर की तरह लगती है।
Porsche Cayenne Turbo
सलमान खान को ऐसी हुई का काफी शौक है। इसीलिए उनके कार कलेक्शन में सबसे ज्यादा एसयूवी देखने को मिलती है। उनके गेराज में Porsche Cayenne भी है जिसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपए बताई जाती है। इसमें 4 लीटर का बीए टर्बो इंजन मिलता है जो इसे बहुत ही पावरफुल बनाता है। इस कार का टॉप स्पीड 286 Kmph की है।