नई दिल्ली: यूपी में सरसों के तेल के दाम की बात करें तो आज गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि पिछले कुछ समय से तेल के दाम स्थिर देखे जा रहे हैं। यूपी में पिछले महीने सरसों का तेल 181 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। इसी बीच आज सरसों के तेल का दाम (Mustard Oil Price ) महज 148 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है
उत्तर प्रदेश में आज की। बात करें तो 12 फरवरी को सरसों का भाव 148 रूपए प्रति लीटर हो गया है। कल 11 फरवरी को सरसों के तेल का दाम 152 रूपए पर पहुंच गया था। यानि कि आज तेल के दामों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। आपको ये भी बता दें की अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल कम कीमत पर मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार उत्तर भारत में सरसों तेल की खपत ज्यादा मानी जा रही है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल महाराष्ट्र और गुजरात में सूरजमुखी, सोयाबीन, बिनौला, मूंगफली जैसे अन्य तेलों की अधिक खपत देखने को मिली हुई है। सप्लाई बढ़ने से भी सरसों तेल के भावो में गिरावट हो चुकी है। कमोडिटीऑनलाइन डॉट कॉम के अनुसार, यूपी में 12 फरवरी को सरसों तेल का भाव 148 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। जबकि कुछ महीने पहले सरसों का तेल यूपी में 181 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया था।
Mustard Oil Price Update (Uttar Pradesh)
शहर भाव (प्रति लीटर)
गाज़ियाबाद 148 रूपए
लखनऊ 152 रूपए
आगरा 151 रूपए
मेरठ 147 रूपए
अलाहाबाद 156 रूपए
अलीगढ़ 145 रूपए
कानपुर 200 रूपए
गौतम बुध नगर 157 रूपए
हाथरस 147 रूपए
रायबरेली 156 रूपए
लगातार सरसो तेल की कीमत में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं लगातार कीमत में बदलाव से लोगों को राहत भी मिलती है। वहीं सरसों तेल की बाजार में काफी ज्यादा डिमांड है।