LPG Price Cut: लाखों लोगों की खुली किस्मत, देश में फिर सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानिए अब कितने रुपये की होगी बचत

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली, LPG Price Cut: देश में एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर के दामों में कौटती देखने को मिली है। एलपीजी सिलेंडर के दाम में कमी देखने को मिली है। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही रसोई गैस (LPG) का इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी ही खुशखबरी सामने आ रही है।

सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में कमी कर दी है। राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत अब ₹1764.50 हो गई है, जो पहले ₹1795 थी। यानी लोग पूरे ₹30.50 की बचत कर सकते हैं।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

यह बदलाव 1 अप्रैल 2024 यानी आज से प्रभावी होगा जिसके बाद 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 30.50 रुपये की कमी की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, 5 किलो एफटीएल सिलेंडर की कीमत ₹7.50 कम कर दी गई है।

ये रही कम हुई कीमतों की पूरी लिस्ट:-

दिल्ली के अलावा, दूसरे शहरों में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है.

कोलकाता – ₹1879 (पहले ₹1909.50)
मुंबई – ₹1717.50 (पहले ₹1750)
चेन्नई – ₹1930 (पहले ₹1960)

कमर्शियल सिलेंडर यानी होटल और ढाबों को राहत

19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर को ‘हलवाई सिलेंडर’ के नाम से भी जाना जाता है। इसकी कीमत में कटौती से होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट्स को काफी राहत मिलेगी। उम्मीद है कि इससे खाने-पीने की चीजों की कीमतों में भी थोड़ी कमी आएगी। हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में अभी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट

पिछले कुछ महीनों में लगातार बढ़ रही कच्चे तेल की कीमतों में आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 0.02% बढ़कर $86.98 पर पहुंच गई है, जबकि WTI क्रूड ऑयल $83.20 पर कारोबार कर रहा है, जो कि 0.03% की बढ़त दर्शाता है।

बढ़ गया उज्ज्वला योजना का समय

सरकार ने गरीब परिवारों को रियायती दर पर रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली PM उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। यह योजना साल 2016 में शुरू की गई थी और इसकी अवधि मार्च 2024 में खत्म हो रही थी।

लेकिन, केंद्र सरकार के कैबिनेट ने पिछले महीने इसे 31 मार्च 2025 तक बढ़ाने का फैसला किया है। आपको बता दें कि इस योजना के लाभार्थियों को सालाना 12 रसोई गैस सिलेंडर तक सब्सिडी मिलती है। फिलहाल, उज्ज्वला योजना के करीब 10.27 करोड़ लाभार्थी हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App