लो जी इतने तक बढ़ गए LPG गैस सिलेंडर के दाम, अब ग्राहकों के जेब पर इतना पड़ेगा असर, देखे

Ajeet Singh

By

Ajeet Kumar

नई दिल्ली: देश में महंगाई का झटका लोगों को तेजी से लगता जा रहा है, तो वहीं हर घर की जरूरत रसोई गैस सिलेंडर के कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होते जा रही है। वहीं देश में हर महीने की शुरुआत में ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रसोई गैस सिलेंडर की कीमत तय करिए करती हैं जिससे ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है।

देश और दुनियां में मंहगाई बढ़ने की पीछे वजह कई है। इसके पीछे की वजह यह है कि दुनिया में कई देश आपस में वार कर रहे है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रू़ड ऑयल और गैस कीम कीमतें काफी तेजी से बढ़ रही हैं। रुस यूक्रेन युद्ध के बाद में अरब सागर में आतंकवादियों के हमले काफी बढ़ गए हैं। तो वही देश में अपडेट हुए रसोई गैस सिलेंडर की कीमत के बारे में आप को बतातें है।

दरअसल मोदी सरकार ने देश में मंहगाई को कम करने के लिए बड़े कदम उठा रही है, जिससे तेल कंपनियों लगातार LPG सिलेंडर के दाम अपडेट कर लोगों को राह देने का काम कर रही है।

इस गैस सिलेंडर के बढ़ गए इतने रुपए

देश में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 19 किलोग्राम के दाम 14 रुपए बढ़ा दिए हैं। आप को बता दें कि यह बढ़ोतरी दिल्ली, मुंबई समेत पूरे देश में हुई है, हालांकि मोदी सरकार ने लोगों को राहत देते हुए घरेलू रसोई गैस के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे पहले के रेट में सिलेंडर मिलते रहेगें। कॉमर्शियल LPG की कीमत अब मुंबई में प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर 1723.50 रुपए, कोलकाता में 1887 रुपए और चेन्नई में 1937 रुपए हो गई है। हालांकि ये रेट  अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होते हैं।

वही अगर आप पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थी हैं, तो आप को बंपर सब्सिडी के साथ ये रसोई गैंस सिलेंडर मिल रहा है। सरकार खासकर इस योजना में काफी कम कीमत रसोई गैंस सिलेंडर उपलब्ध करा रही है।

 

Ajeet Kumar के बारे में
Ajeet Singh
Ajeet Kumar छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर करने के बाद मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा, फर्स्ट न्यूज 24X7 में 6 महीने तक कटेंट राइटर बतौर काम किया। इसके बाद आवाज न्यूज ऐप में अपनी सेवाएं दी। मौजूदा समय में पिछले 3 साल से अधिक समय से टाइम्सबुल पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। यहां पर बिजनेस, निवेश जैसे बीट पर खबरें लिख रहा हुं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App