नई दिल्लीः देशभर में इन दिनों महंगाई ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है, जिसके लिए हर किसी को बोझ झेलना पड़ रहा है। महंगाई सिर्फ पेट्रोल-डीजल तक ही सीमित नहीं, एलपीजी सिलेंडर और खाद्य पदार्थों की कीमतें भी लोगों का दम निकाल रही हैं। हालात इतने बदतर हैं कि आम लोगों को तो अब आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ रहा है।
फिर भी अगर आप एलपीजी सिलेंडर की महंगाई से परेशान हैं तो यह खबर आपका दिल खुश कर देगी। सरकार ने अब एक एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर लॉन्च किया है, जिसे आप बहुत कम रुपये में खरीदकर घर ला सकते हैं। इस सिलेंडर की बिक्री में भी खूब इजाफा देखने को मिल रहा है। सिलेंडर की कीमत 750 रुपये तय की गई हैं, जिसका आप आराम से फायदा उठा सकते हैं। सामान्य सिलेंडर से यह दाम करीब 350 रुपये कम हैं।
जानिए सामान्य सिलेंडर के दाम
देशभर में अब सामान्य सिलेंडर के दाम काफी ऊपर चल रहे हैं, जिसकी कीमत 14.2 किलो तय की गई है। ऐसे में आपको सरकारी कंपनी इंडेन की तरफ से 750 रुपये में सिलेंडर दिया गया है। इंडेन ने ग्राहकों के लिए कंपोजिट सिलेंडर की सुविधा का आरंभ कर दिया है।
इसे खरीदने के लिए आपको सिर्फ 750 रुपये खर्च करने की जरूरत होगी। इस सिलेंडर की खूबियां यह है कि इसे आप आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर कर फायदा उठा सकते हैं। इस सिलेंडर में 10 किलो गैस होगी, जिसे अकेला आदमी कहीं भी उठाकर ले जा सकता है।
- इन शहरों में जानिए कंपोजिट सिलेंडर का रेट
शहर रेट
दिल्ली 750
मुंबई 750
कोलकाता 765
चेन्नई 761
लखनऊ 777
- यहां जानें सामान्य सिलेंडर का रेट
शहर रेट
दिल्ली 1053
मुंबई 1052.5
चेन्नई 1068.5
कोलकाता 1079
लखनऊ 1090.5
जानकारी के लिए बता दें कि सरकार द्वारा लॉन्च किये गए कंपोजिट सिलेंडर की डिलीवरी कई शहरों में शुरू कर दी गई है, जिसकी आप जल्द ही खरीदारी कर सकते हैं।