Fastag यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब नहीं ब्लैकलिस्ट होगा आपका फास्टैग, ऐसे चेक KYC स्टेटस चेक

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने हाल ही में फास्टैग केवाईसी अपडेट की डेट में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया है और इससे जुड़ी बड़ी खबरें आई हैं। NHAI ने फास्टैग केवाईसी अपडेट करने के लिए नया डेट तय किया है, और इस बार की खास बात यह है कि अब तक की तुलना में, इसमें एक महीने का अत्यधिक समय दिया गया है।

बढ़ गई तारीख
पहले, केवाईसी कंप्लीट करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2024 थी, जो अब बढ़ाकर 29 फरवरी 2024 तक के लिए कर दी गई है। इसका मतलब है कि अब तक अपडेट नहीं किए गए फास्टैग को 29 फरवरी 2024 तक केवाईसी करवाया जा सकता है।

एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, “1.27 करोड़ में से केवल 7 लाख मल्टीपल फास्टैग बंद किए गए हैं। इसलिए, हम समय सीमा को एक महीने और बढ़ाने पर आगे बढ़ रहे हैं।” एनएचएआई ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि इसका उद्देश्य कई वाहनों के लिए एकल फास्टैग के उपयोग या एक विशेष वाहन के साथ कई फास्टैग को जोड़ने को हतोत्साहित करना है। लगभग 98 प्रतिशत की प्रवेश दर और 8 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं के साथ, FASTag ने देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली में क्रांति ला दी है।

ऐसे अपडेट करें फास्टैग की केवाईसी

– सबसे पहले My Profile पेज में प्रोफाइल सब सेक्शन नजर आएगा।
– अब आपको Customer Type सेलेक्ट करना होगा।
– आवश्यक दस्तावेज के रूप में आईडी एड्रेस प्रूफ डॉक्यूमेंट डालना होगा।
– अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और एड्रेस प्रूफ सबमिट करें।
– KYC अपडेट प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आप वन व्हीकल वन FASTag का उपयोग कर सकेंगे।

कैसे चेक करें KYC स्टेटस चेक

-सबसे पहले वेब पोर्टल पर जाएं।
– अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें या ओटीपी-बेस्ड वेरिफिकेशन करें।
– लॉग इन करने के बाद, डैशबोर्ड मेनू पर जाएं।
– डैशबोर्ड के राइट साइड My Profile ऑप्शन सेलेक्ट करें।
– My Profile पेज पर आपकी KYC की स्थिति की जानकारी होगी। इससे यह सुनिश्चित करें कि आपकी KYC पूरी है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App