गैस पर खाना पकाते समय कुछ बातों का रखें ध्यान, नॉर्मल दिनों से ज्यादा चलेगा सिलेंडर

Avatar photo

By

Adarsh Pal

नई दिल्ली LPG Gas Cylinder: अगर आप गैस में खाना पकाते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। आपको बता दें खाना पकाते हुए कुछ चीजों का ध्यान रखना होता है। इसमें आपका सिलेंडर एक महीने की जगह ज्यादा दिनों तक चलता है।

आपको बता दें देश में अधिकतर लोग गैस में ही खाना पकाते हैं। इसमें खाना पकाना काफी सुलभ होता है और किसी भी प्रकार की समस्या भी नहीं आती है।  देश में करोड़ों लोग एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। कई कंपनियों के द्वारा इसको लिया जाता है।

अक्सर जब गैस सिलेंडर एक महीने भी नहीं चल पाता है तो अधिकतर लोग काफी परेशान रहते हैं ऐसे में लोगों को ये समझ में नहीं आता है कि गैस इतनी जल्दी कैसे खत्म हो गई है।

आपको बता दें लोग खाना पकाते समय काफी सारी बातों का ख्याल नहीं रखते हैं, जिस कारण से गैस भी बर्बाद हो जाती है और सिलेंडर काफी जल्दी खत्म हो जाता है।

अक्सर लोग गीते बर्तनों को गैस पर चढ़ा देते हैं, इस हाल में जब तक पानी सुखता नहीं है तब तक गैस की भारी खपत होती रहती है और बर्तन भी काफी जल्दी गर्म नहीं हो पाता है।

वहीं अधिकतर लोग खाना पकाते हैं और किसी भी बर्तन पर ढ़क्कन का इस्तेमाल नहीं करते हैं। ऐसे में बिना ढके हुए खाना बनाते समय गैस की खपत काफी होती है। इसलिए खाना पकाते समय ढक्कन का इस्तेमाल जरुर कर लें।

फ्रिज से सीधे बर्तन को गैस पर चढ़ाना भी ठीक नहीं होता है। ऐसे में गैस की खपत काफी होती है। दूध हो या फिर किसी और चीज को गर्म करने समय काफी समय लग जाता है।

गैस के बर्नर को लगातार साफ करते रहें। ऐसा करने से गैस ज्यादा बर्बाद नहीं होती है। इसके लिए आप गैस की आंच का रंग देखकर कर सकते हैं। कलर बदलने का अर्थ कचरा फंस गया है।

Adarsh Pal के बारे में
Avatar photo
Adarsh Pal आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त कर टाइम्सबुल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव। टाइम्सबुल में आने से पहले आदर्श पाल न्यूज बाइट और न्यूज चेकर हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App